Homeविविध विषयमनोरंजनसलमान खान ने छीना सायकिल चलाते हुए फोन, लूटपाट और बदसलूकी पर पत्रकार ने...

सलमान खान ने छीना सायकिल चलाते हुए फोन, लूटपाट और बदसलूकी पर पत्रकार ने कर दी FIR दर्ज

इस पत्रकार ने सलमान खान पर मुंबई मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष 25 जून को धारा 323, 392, 426, 506, और 34 के तहत लूट, मारपीट और आपराधिक धमकी के लिए शिकायत दर्ज की है।

बॉलीवुड के कलाकार सलमान खान एक बार फिर मुश्किलों में घिर गए हैं। मुंबई में उनके खिलाफ एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है। शिकायत में शख्स ने अपना फोन छीनने और अपने साथ बदसलूकी करने की बात कही है। इस शिकायत के बाद सलमान खान के बॉडीगार्ड ने मुंबई पुलिस में क्रॉस एप्लिकेशन दी है। 

इस पत्रकार ने सलमान खान पर मुंबई मेट्रोपॉलिटन मैजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष 25 जून को धारा 323, 392, 426, 506, और 34 के तहत लूट, मारपीट और आपराधिक धमकी के लिए शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडे ने की है। अशोक पांडेय के अनुसार, सलमान खान ने अप्रैल 19, 2019 को एक इवेंट के दौरान उनका मोबाइल छीना था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल के माह सलमान खान सुबह जुहू से कांदिवली की ओर साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान अशोक पांडेय ने मोबाइल से सलमान खान का वीडियो शूट करने की कोशिश की। ये बात सलमान को अच्छी नहीं लगी और वो भड़क गए। इसी विवाद पर पत्रकार ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। हालाँकि,
सलमान के बॉडी गार्ड ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह शख्स सलमान खान की इजाजत के बिना उनका पीछा कर रहा था। साथ ही उनका विडियो भी बना रहा था।

पत्रकार के वकील का कहना है कि सलमान खान ने उनके मोबाइल से उनका डाटा भी डिलीट कर दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -