Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजहजाम इमरान की बेरोजगारी पर तरस खा सिख परिवार ने दी थी दुकान, उनकी...

हजाम इमरान की बेरोजगारी पर तरस खा सिख परिवार ने दी थी दुकान, उनकी ही बेटी से कर ली शादी: धर्मांतरण के आरोप

घटना पंडरी क्षेत्र की है। यहाँ एक सिख परिवार ने इमरान नाम के एक युवक को लगभग 2 साल पहले अपनी दुकान सैलून के लिए किराए पर दे दी थी।

उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में इमरान नाम के एक युवक पर सिख परिवार की लड़की से धर्म बदल कर शादी का आरोप लगा है। पुलिस ने इमरान और लड़की को कोर्ट में पेश किया जहाँ लड़की ने इमरान के साथ रहने की इच्छा जताई। अदालत में हुए बयान के बाद पति-पत्नी को रिहा कर दिया गया है। घटना 4 अप्रैल, 2022 की है। इमरान पुलिस के आगे अपने सभी प्रमाण ले कर मंगलवार (12 अप्रैल) को पेश हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पंडरी क्षेत्र की है। यहाँ एक सिख परिवार ने इमरान नाम के एक युवक को लगभग 2 साल पहले अपनी दुकान सैलून के लिए किराए पर दे दी थी। बताया जा रहा है कि सिख परिवार ने इमरान की बेरोजगारी पर तरस खा कर ऐसा किया था। 2 साल बाद 4 अप्रैल को इमरान उसी परिवार की एक बालिग लड़की को ले कर दिल्ली चला गया। वहाँ उसने राहुल नाम से हिन्दू बन कर आर्य समाज मंदिर में लड़की से शादी कर ली।

इस बीच लड़की की माँ ने पुलिस में इमरान के विरुद्ध केस दर्ज करवा दिया। पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर इमरान अपनी शादी के तमाम सबूतों के साथ 12 अप्रैल को थाने में पेश हुआ। पुलिस ने इमरान और लड़की को कस्टडी में ले कर जरूरी पूछताछ करते हुए उन्हें अदालत के आगे प्रस्तुत किया। अदालत में दोनों के बयान हुए।

ऑपइंडिया ने इस घटना की जानकारी सितारगंज के SHO से ली। उन्होंने बताया, “लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। उन्होंने पुलिस के आगे अपनी मर्जी से शादी करना बताया। दोनों ने साथ रहने की भी इच्छा जताई थी। इमरान ने हिन्दू धर्म स्वीकार कर लिया था। उसके द्वारा पेश सबूतों की जाँच में वो सही पाए गए। दोनों साथ रहना चाह रहे थे। इसलिए, उन्हें रिहा कर दिया गया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुम कोटा के हो ब#$द… कोटा में रहना है या नहीं तुम्हें?’: राजस्थान विधानसभा में कॉन्ग्रेस विधायक ने सभापति और अधिकारियों को दी गाली,...

राजस्थान कॉन्ग्रेस के नेता शांति धारीवाल ने विधानसभा में गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में सभापति को भी धमकी दे दी।

अग्निवीरों को पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती में देंगे आरक्षण: CM योगी ने की घोषणा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी रिजर्वेशन...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और एमपी एवं छत्तीसगढ़ की सरकार ने अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -