Homeदेश-समाजनाबालिग लड़की के साथ ज़ीशान ने रेप भी किया, केरोसिन डाल जलाया भी: बचाने...

नाबालिग लड़की के साथ ज़ीशान ने रेप भी किया, केरोसिन डाल जलाया भी: बचाने के लिए लाया गया दिल्ली

उत्तर प्रदेश के संभल से दिल दहला देने वाली ख़बर। एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने ही बलात्कार किया। इसके बाद उसने पीड़िता को जला कर मार डालने की कोशिश की।

उत्तर प्रदेश के संभल से दिल दहला देने वाली ख़बर आई है। एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने ही बलात्कार किया। इसके बाद उसने पीड़िता को जला कर मार डालने की कोशिश की। गुरुवार (नवंबर 21, 2019) को रात में हुई इस घटना के बाद पीड़िता का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। उसे दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नखासा पुलिस थानांतर्गत आने वाले क्षेत्र में ये घटना तब हुई, जब नाबालिग लड़की अपने घर में अकेले थी।

एएसपी आलोक जायसवाल ने बताया कि लड़की को घर में अकेला पाकर ज़ीशान उसके घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने केरोसिन तेल डाल कर लड़की को जला कर मार डालने की कोशिश की। इसके बाद लड़की को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित ज़ीशान को गिरफ़्तार कर लिया है।

पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपित के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने ज़ीशान को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता के शरीर का 70% हिस्सा जल गया है। आरोपित के ख़िलाफ़ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -