Wednesday, May 14, 2025
Homeदेश-समाजसऊद ने 'राज' बन कर लॉ पढ़ रही हिन्दू छात्रा को फाँसा, फिर किया...

सऊद ने ‘राज’ बन कर लॉ पढ़ रही हिन्दू छात्रा को फाँसा, फिर किया बलात्कार: 250 किलोमीटर पहुँच कर पीड़िता ने भिजवाया जेल, सोशल मीडिया पर हुई थी मुलाकात

पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में सऊद ने अपना नाम राज बताया था। थोड़े समय की ही बातचीत में सऊद ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फँसा लिया।

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से ‘लव जिहाद’ का एक नया मामला सामने आया है। यहाँ देवरिया जिले की रहने वाली एक हिन्दू लड़की ने थाने पहुँच कर सऊद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने सऊद खान पर नाम बदल कर अपने साथ रेप करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के सऊद को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस ने रविवार (29 अक्टूबर 2023) को दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र का है। रविवार को यहाँ के थाने पर एक लड़की पहुँची। उसने अपना परिचय देवरिया की निवासिनी के तौर पर दिया। लड़की ने पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें टोला रामगढ़वा के रहने वाले सऊद आलम पर अपने साथ रेप किए जाने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि लखनऊ में रह कर लॉ की पढ़ाई किया करती थी। कुछ समय बाद सोशल मीडिया के जरिए उसकी बातचीत सऊद आलम से शुरू हुई।

पीड़िता का आरोप है कि शुरुआत में सऊद ने अपना नाम राज बताया था। थोड़े समय की ही बातचीत में सऊद ने लड़की को अपने प्यार के जाल में फँसा लिया। बाद में सऊद लड़की से मिलने सिद्धार्थनगर से लखनऊ भी जाने लगा। इस दौरान उसने पीड़िता से रेप किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तब राज बने सऊद ने उस से शादी का वादा कर के मामले को दबाने का प्रयास किया। थोड़े समय बाद सऊद आलम लड़की से दूरी बनाने लगा। उसने पीड़िता से बातचीत भी बंद कर दी।

खुद को इग्नोर होता देख कर पीड़िता परेशान हो उठी। उसने सऊद आलम की तलाश शुरू की और देवरिया से लगभग 250 किलोमीटर चल कर उसके गाँव तक पहुँच गई। लड़की के साथ उसका भाई भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि सऊद के घर वालों ने उसे भगा दिया। सऊद के घर से लड़की सीधे चिल्हिया पुलिस स्टेशन पहुँची। यहाँ उसने सऊद द्वारा नाम बदल कर रेप किए जाने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस शिकायत पर सऊद के खिलाफ IPC 376 के तहत FIR दर्ज कर लिया।

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दबिश दे कर आरोपित सऊद आलम को गिरफ्तार कर लिया। उसे कानूनी प्रक्रियाओं के बाद जेल भेज दिया गया। इस बीच पीड़िता के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वो मीडिया के माध्यम से सऊद को खुद से शादी करने की नसीहत दे रही है। हालाँकि, इस दौरान पीड़िता का भाई अपनी बहन को साथ ले चलने की मिन्नतें करता दिखा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या किराना हिल्स के आसपास के गाँव खाली कराए गए, न्यूक्लियर रेडिएशन लीक के सवाल का अमेरिका ने क्यों नहीं दिया जवाब? पाकिस्तान के...

यहाँ के एक धमाके की वीडियो, उसके बाद पाकिस्तान के भीतर अमेरिकी विमान की आमद और फिर ईजिप्ट से कथित तौर पर बोरान लेकर आने वाले विमानों ने परमाणु हथियारों पर हमले की थ्योरी को बल दिया है।

‘राजनयिक’ बन दिल्ली के पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात था ISI का एजेंट एहसान उर रहीम, पंजाब में गिरफ्तार जासूसों से मिला कनेक्शन: मोदी सरकार...

पंजाब पुलिस ने पिछले सप्ताह अमृतसर में रहीम के लिए जासूसी कर रहे दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की। रहीम इन लोगों के संपर्क में था। पंजाब पुलिस ने केंद्र सरकार को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने रहीम को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया।
- विज्ञापन -