Homeदेश-समाज'जो ना बोले जय श्री राम, भेज दो उसको कब्रिस्तान' के गायक वरुण बहार...

‘जो ना बोले जय श्री राम, भेज दो उसको कब्रिस्तान’ के गायक वरुण बहार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

'जय श्री राम' वाले इस विवादित गाने से सोशल मीडिया पर तूफान लाने वाले सिंगर वरुण बहार का कहना है कि राम उनके खून में हैं। वह मरते दम तक जय श्रीराम बोलते रहेंगे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि गाने के इस कदर वायरल होने से मामला तूल पकड़ लेगा और उन्हें देश-विदेश से धमकियाँ मिलने लगेंगी।

‘जो ना बोले जय श्री राम, भेज दो उसको कब्रिस्तान’ गाने को लेकर मचे बवाल के बीच इसके गायक वरुण बहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने वरुण को शुक्रवार (जुलाई 26, 2019) को उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले से गिरफ्तार किया है। इस गाने के जरिए वरुण का कहना था कि जो इंसान जय श्री राम का नाम नहीं ले सकता, उसे कब्रिस्तान भेज देना चाहिए। पुलिस ने बताया कि वरुण बहार को सोशल मीडिया पर अश्लील और भड़काऊ गाने अपलोड करने के आरोप में मनकापुर के बंदराह गाँव से 3 बजे गिरफ्तार किया गया।

खबर के मुताबिक, वरुण के खिलाफ कई और उत्तेजक और उकसाने वाले गानों के लिए एफआईआर दर्ज की गईं हैं। वहीं, जय श्री राम वाले इस विवादित गाने से सोशल मीडिया पर तूफान लाने वाले सिंगर वरुण बहार का कहना है कि राम उनके खून में हैं। वह मरते दम तक जय श्रीराम बोलते रहेंगे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि गाने के इस कदर वायरल होने से मामला तूल पकड़ लेगा और उन्हें देश-विदेश से धमकियाँ मिलने लगेंगी। इस कारण उन्हें वीडियो में दर्ज अपने दोनों मोबाइल नंबर पिछले तीन दिनों से बंद करने पड़े।

गौरतलब है कि, वरुण बहार के गाने को ट्विटर यूजर प्रशांत कनौजिया ने ट्वीट करते हुए सिंगर को डिजिटल टेररिस्ट बताया था। सीएम योगी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले प्रशांत कनौजिया ने ट्वीट में लिखा था, “भारत एकमात्र देश है जहाँ आतंकवादी अपना म्यूजिक वीडियो बनाते हैं और यूट्यूब पर चलाते हैं। इस मामले में तालिबान और आईएसआईएस भी इस तकनीक तक नहीं पहुँच पाए हैं। डिजिटल इंडिया के साथ डिजिटल आतंकवाद…”। वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति व्यक्त की थी, तो वहीं कुछ लोगों को इस गाने में कोई बुराई नज़र नहीं आई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

युवाओं का सपना, मोदी सरकार के सुधार: जानें कैसे ‘विक्रम-1’ ने रच दिया भारत के स्पेस सेक्टर का नया इतिहास

युवा इंजीनियरों की बनाई स्काईरूट ने 'विक्रम-1' के साथ इतिहास रच दिया। जानिए कैसे यह लॉन्च और स्पेस सेक्टर में हुए सुधार भारत के लिए मील का पत्थर साबित हुए।

सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में दिल्ली पुलिस ने कराया भर्ती, क्या इमोम शर्मिला की तरह ही होगा इस खेल का अंत?

सोनम वांगचुक के अनशन पर उठ रहे सवालों के बीच जानिए क्यों इसकी तुलना इरोम शर्मिला की 16 साल लंबी भूख हड़ताल से की जा रही है।
- विज्ञापन -