Homeदेश-समाजशाकिर, हसन अली, नासिर ढिल्लो... पाकिस्तान के इन एजेंटों से ज्योति मल्होत्रा की होती...

शाकिर, हसन अली, नासिर ढिल्लो… पाकिस्तान के इन एजेंटों से ज्योति मल्होत्रा की होती थी बात: SIT को जासूसी के मिले सबूत, 2500 पन्नों की चार्जशीट दायर

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ SIT ने 14 अगस्त 2025 को 2500 पन्नों की चार्जशीट को दाखिल किया गया है। इसमें बताया गया है कि ज्योति पाकिस्तानी ISI एजेंट्स के संपर्क में थी और खूफिया जानकारी देती थी। इस मामले की सुनवाई 18 अगस्त 2025 को होगी।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ SIT ने 14 अगस्त 2025 को चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट लगभग 2,500 पन्नों की है। पुलिस ने बताया कि ज्योति पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ लगातार संपर्क में थी और उनके लिए जानकारी इकट्ठा करती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस की SIT टीन ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा लंबे समय से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूसों के संपर्क में थी। वह पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एहसान-उर-रहीम के अलावा हसन अली, शाकिर और नासिर ढिल्लों से भी लगातार बातचीत करती थी।

जाँच में यह भी सामने आया है कि ज्योति पिछले साल 2024 पाकिस्तान, चीन और नेपाल भी गई थी। पुलिस को शक है कि इन यात्राओं के दौरान ज्योति ने कई जरूरी जानकारी पाकिस्तान को दी।

पुलिस ने ज्योति के मोबाइल और लैपटॉप से डिलीट की गई कुछ फाइलों और चैट्स को भी वापस निकाला है, जिनसे यह साबित होता है कि वह जासूसी कर रही थी।

जाँच अभी बाकी- SIT

पुलिस ने यह चार्जशीट 14 अगस्त 2025 को इसलिए दाखिल की, ताकि ज्योति को जमानत न मिल सके। अगर वे 90 दिन की समय सीमा में चार्जशीट दाखिल नहीं करते तो ज्योति को जमानत मिल जाती।

फिलहाल, पुलिस का कहना है कि कुछ मामलों में जाँच अभी बाकी है और वे बाद में एक और पूरक चार्जशीट दाखिल करेंगे। 18 अगस्त 2025 को इस मामले की अदालत में सुनवाई होगी।

चार्जशीट दाखिल मामले में ज्योति मल्होत्रा के वकील का भी बयान सामने आया है। वकील ने कहा, “हो सकता है कि ज्योति को पुलिस रिमांड पर लिया जाए और नियमों के मुताबिक उन्हें चार्जशीट की कॉपी दी जाएगी।”

मामला क्या है?

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को मई 2025 में हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार किया गया था। ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था।

पुलिस को ज्योति पर तब शक हुआ, जब उन्होंने देखा कि ज्योति मल्होत्रा की कमाई और खर्च में बहुत ज़्यादा अंतर है। ज्योति के पिता एक बढ़ई हैं और उनका परिवार आमदनी के हिसाब से साधारण है, लेकिन ज्योति अचानक बहुत महंगी-महंगी यात्राएँ करने लगी थीं।

ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान में कई बड़े और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की, जिससे पुलिस का शक और बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि ज्योति पाकिस्तानी एजेंटों के लिए एक ‘टूल किट’ यानी एक हथियार या साधन के तौर पर काम कर रही थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -