Homeदेश-समाजसंघ की शाखा में बच्चे ले रहे थे प्रशिक्षण, बाहर से फेंके गए पत्थर:...

संघ की शाखा में बच्चे ले रहे थे प्रशिक्षण, बाहर से फेंके गए पत्थर: महीने भर में दूसरी बार पथराव, CCTV खँगाल रही महाराष्ट्र पुलिस

शाखा संचालकों ने बताया है कि पहले भी पथराव हो चुका है। लेकिन तब उन्होंने इस घटना को नजरअंदाज कर दिया था। हालाँकि, महीने भर के भीतर ही यह दूसरी बार घटना हो गई।

महाराष्ट्र के ठाणे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की एक शाखा पर हमला किया गया। शाखा पर जम कर पत्थर बरसाए गए। हमले के दौरान शाखा के भीतर बच्चे मौजूद थे। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ठाणे के डोम्बीवली के वीर सावरकर नगर में एक RSS शाखा का आयोजन किया गया था। यह शाखा संजू चौधरी नाम के एक स्वयंसेवक ने चालू की थी। इसमें बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता था। यहाँ रविवार (9 मार्च, 2025) को भी शाम में प्रशिक्षण चल रहा था।

इस प्रशिक्षण में 30 से अधिक बच्चे शामिल थे। इन बच्चों को यहाँ खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इसी दौरान बाहर से पथराव चालू हो गया। यह पथराव काफी देर तक चला। इसके बाद संजू चौधरी ने बच्चों को यहाँ से अलग किया। पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मामले में तिलकनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। शाखा संचालकों ने बताया है कि पहले भी इस शाखा पर पथराव हो चुका है। लेकिन तब उन्होंने इस घटना को नजरअंदाज कर दिया था। हालाँकि, महीने भर के भीतर ही यह दूसरी बार घटना हो गई।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जाँच चालू कर दी है। संघ शाखा पर पत्थर किसने चलाए, यह अभी तक साफ़ नहीं हो सका है। पुलिस ने इलाके के CCTV खंगालने चालू कर दिए हैं। वह पत्थर फेंकने वालों के उद्देश्य की भी जाँच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर पुलिसबल तैनात किया गया है।

घटना के बाद भाजपा और RSS के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की माँग की है। हालाँकि, अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -