Homeदेश-समाजटेलर मोहम्मद सलीम ने गला घोंटकर हिंदू युवती को उतारा मौत के घाट, शव...

टेलर मोहम्मद सलीम ने गला घोंटकर हिंदू युवती को उतारा मौत के घाट, शव नाले में फेंक भागा: दिल्ली में 2 दिन बाद सड़ी-गली मिली लाश, हाथ के टैटू से हुई पहचान

युवती की माँ ने 21 अगस्त 2025 को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। युवती के हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की शिनाख्त की गई। शव की पहचान 22 वर्षीय रूपा नाम से हुई, वह मेड का काम करती है।

पश्चिमी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में टेलर मोहम्मद सलीम ने 22 साल की हिंदू युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के दो दिन बाद युवती का बोरे में सड़ा गला शव नाले में पड़ा मिला। हाथ में बने टैटू से शव की पहचान की गई। मामले की जाँच के बाद पुलिस ने आरोपित को हरदोई से गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला 23 अगस्त 2025 को सामने आया। जब दोपहर करीब 2.54 बजे दिल्ली पुलिस को PCR कॉल के जरिए एक युवती का बोरे में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस डाबड़ी थाना क्षेत्र में मिले शव की लोकेशन पर पहुँची। पुलिस ने बोरे में मिले युवती के शव की जाँच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जाँच में युवती की पहचान लापता के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया युवती की माँ ने 21 अगस्त 2025 को गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। युवती के हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव की शिनाख्त की गई। शव की पहचान 22 वर्षीय रूपा नाम से हुई, वह मेड का काम करती है। रूपा 21 अगस्त 205 को सुबह 10.30 बजे अपने घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस के अनुसार घर से निकलने के दौरान वह अपने फोन पर किसी से बात कर रही थी।

पुलिस ने हत्या मामले में जाँच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे में रूपा को आखिरी बार महावीर एन्क्लेव में आरोपित 35 वर्षीय सलीम के साथ एक बिल्डिंग में घुसते देखा गया। कुछ देर बाद उसी बिल्डिंग से सलीम बाहर निकला, उसके हाथ में रूपा का छिपा हुआ शव भी दिखा।

पुलिस ने बताया कि सलीम युवती के शव को बाइक पर रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था लेकिन रास्ते में शव बाइक से फिसल गया। सलीम हड़बड़ी में शव को नाले में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने सलीम को हरदोई से गिरफ्तार कर लिया है।

पैसे के लेनदेन में की हत्या

पुलिस ने आरोपित सलीम को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जाँच में हत्या का कारण पैसे का लेनदेन सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सलीम काफी समय से युवती को जानता था। सलीम के पास युवती के पैसे बकाया था, जिसे युवती वापस माँग रही थी।

इसी बात पर दोनों की बहस भी हुई थी। गुस्से में आकर सलीम ने युवती का गला घोंट दिया। इसके बाद युवती की लाश को बाइक पर ले जाकर नाले में फेंक दिया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से हरदोई फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपित सलीम पर हत्या में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में है क्या हत्या में कोई और भी शामिल था। उधर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जाँच भी शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -