Homeदेश-समाज8 महीने की उस बच्ची के सिर पर अब नहीं रही ममता की छाँव,...

8 महीने की उस बच्ची के सिर पर अब नहीं रही ममता की छाँव, जिसकी माँ को सब कोस रहे थे: रम्या ने आत्महत्या नहीं की है, उसे ट्रोल आर्मी ने मार डाला

28 अप्रैल, 2024 को उसके हाथ से उसकी आठ महीने की बच्ची छूट गई थी। बच्ची इसके बाद नीचे बने एक सनशेड पर जा गिरी थी। इसके बाद बच्ची को आसपास रहने वालों ने मिलकर उसे सुरक्षित रूप से बचा लिया था।

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में एक टेक कम्पनी में काम करने वाली महिला की लाश मिली। बताया गया कि महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला के हाथ से एक माह पहले उसकी बच्ची छूट कर गिर गई थी, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर महिला को ट्रोल भी किया गया था।

जानकारी के अनुसार, रम्या वी नाम की एक महिला का शव कोयम्बटूर में उसके माता-पिता के घर पर मिला। वह अपनी बच्ची के साथ ही कोयम्बटूर आई थी। रविवार (19 मई, 2024) को जब अन्य कोई घर पर नहीं था तब उसने आत्महत्या कर ली। उसका शव बाद में घर में मिला। उसके परिजनों ने उसे अस्पताल पहुँचा कर बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। महिला के आत्महत्या के पीछे सोशल मीडिया की ट्रोलिंग को ही कारण बताया जा रहा है।

महिला चेन्नई में रह कर नौकरी करती थी, उसका पति भी एक टेक फर्म में काम करता है। चेन्नई में वह चौथे मंजिल पर रहती थी। 28 अप्रैल, 2024 को उसके हाथ से उसकी आठ महीने की बच्ची छूट गई थी। बच्ची इसके बाद नीचे बने एक सनशेड पर जा गिरी थी। इसके बाद बच्ची को आसपास रहने वालों ने मिलकर उसे सुरक्षित रूप से बचा लिया था। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें कई लोग बच्ची को बचाते दिखे थे।

बच्ची के नीचे गिरने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया में उसकी माँ रम्या को काफी ट्रोल किया गया था। रम्या को सोशल मीडिया पर लापरवाह माँ कहा था। लोगों ने रम्या वी को काफी ट्रोल किया था। रम्या को सोशल मीडिया पर माँ के तौर पर विफल होने वाली महिला बताया गया था। इसको लेकर रम्या काफी दुखी चल रहीं थी। वह बच्ची के हाथ से छूटने के सदमे से निकल नहीं पा रही थीं। इस कारण से वह अपने पति के साथ पैतृक निवास वापस आ गईं थी। जहाँ उन्होंने आत्महत्या कर ली।

तमिलनाडु पुलिस ने इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।

मोहम्मद अहद से लेकर सद्दाम तक: बिहार में एक्टिव आतंकवाद का ‘स्लीपर सेल’ क्या बताता है?

कटिहार के मोहम्मद अहद की गिरफ्तारी के बाद जानिए बिहार में पहले सामने आए स्लीपर सेल, पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और PFI से जुड़े मामले।
- विज्ञापन -