Homeदेश-समाजसब्जी के लिए कोई तलाक देता है क्या? साबिर ने तो दे दिया, तलाक-तलाक-तलाक...

सब्जी के लिए कोई तलाक देता है क्या? साबिर ने तो दे दिया, तलाक-तलाक-तलाक बोलकर

शौहर साबिर ने एक सप्ताह पहले बीवी को घर खर्च के लिए ₹400 दिए थे। बीवी जैनब ने शनिवार को साबिर से सब्जी लाने के लिए ₹30 माँग लिए। इससे नाराज शौहर ने गाली-गलौज करते हुए सबके सामने तीन तलाक दे दिया।

इन दिनों केंद्र में सत्तारुढ़ दल भाजपा लगातार अन्य राजनीतिक दलों के साथ तीन तलाक कानून पर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि देश के विभिन्न हिस्सों से तीन तलाक के कई मामले सामने आ रहे हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर भी बेवजह तत्काल तीन तलाक जैसी बुराई से निपटने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। ताजा मामला नोएडा के दादरी कस्बे का है। शनिवार (जून 29, 2019) को इस कस्बे में तलाक का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

खबर के मुताबिक, यहाँ स्थित एक मोहल्ले की निवासी जैनब को शौहर साबिर से सब्जी के लिए ₹30 माँगना महंगा पड़ गया। बीबी द्वारा सब्जी के लिए पैसे माँगना शौहर को इतना नागवार गुजरा कि उसने इसके लिए बीबी के साथ मारपीट की और फिर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

नवभारत टाइम्स के गाजियाबाद संस्करण में प्रकाशित खबर का स्क्रीनशॉट

पीड़‍िता जैनब ने मामले की शिकायत दादरी कोतवाली में की है। जैनब का आरोप है कि शनिवार को सब्जी के लिए पैसे माँगने पर साबिर ने पहले तो कमरे में बंद करके सरिया से उसके साथ मारपीट की और फिर करंट लगाने की भी कोशिश की। तभी मारपीट का शोर सुनकर पड़ोसी आ गए। उन लोगों ने साबिर को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, जैनब के मायके वालों का आरोप है कि साबिर का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसकी वजह से वो हमेशा घर खर्च के लिए पैसे माँगने पर मारपीट करता है।

जैनब की शिकायत पर पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दादरी की रहने वाली जैनब की शादी तकरीबन 10 साल पहले नई आबादी में रहने वाले युवक साबिर से हुई थी। शौहर ने एक सप्ताह पहले बीवी को घर खर्च के लिए ₹400 दिए थे। जिसके बाद जैनब ने शनिवार को साबिर से सब्जी लाने के लिए ₹30 माँग लिए। और इससे नाराज शौहर ने गाली-गलौज करते हुए सबके सामने तीन तलाक दे दिया।

जैनब की शिकायत पर कोतवाली के उप निरीक्षक अनुज कुमार का कहना है पति को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की जाँच कर रही है। उन्होंने कहा, “जैनब ने अपने पति साबिर के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जाँच कर रही है। जाँच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -