Homeदेश-समाजनाबालिग से गैंगरेप कर फरार थे आरिफ-आसिफ: UP पुलिस ने पहले घर पर चलाया...

नाबालिग से गैंगरेप कर फरार थे आरिफ-आसिफ: UP पुलिस ने पहले घर पर चलाया बुलडोजर, फिर 24 घंटे में किया गिरफ्तार

ऑपइंडिया से बात करते हुए सहारनपुर के SSP आकाश तोमर ने बताया, "दोनों आरोपित 1 अप्रैल की रात 8.55 पर गिरफ्तार कर लिए गए। इन पर धारा 452, 376 D, 342, 232 और 506 IPC के तहत कार्रवाई की गई है।"

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में नाबलिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के 2 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह शिकायत 25 मार्च को की गई थी। इन आरोपितों के नाम आमिर और आसिफ हैं जो रिश्ते में भाई हैं। इनके अब्बा शराफत पर भी पीड़ित परिवार को धमकाने का आरोप है। यह गिरफ्तारी 1 अप्रैल (शुक्रवार) को की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला चिलकाना थानाक्षेत्र का है। यहाँ गाँव के प्रधान शराफत अली के 2 बेटों आमिर और आसिफ पर उसी गाँव की एक नाबालिग लड़की ने निकाह का झाँसा दे कर रेप का आरोप लगाया। पीड़िता और आरोपित एक ही मज़हब के हैं। यह आरोप लगने के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के एक दिन पहले पुलिस ने आरोपितों के घर के एक हिस्से पर बुलडोजर चलाया था। तब वायरल हुए वीडियो में स्थानीय SHO आरोपितों के घर वालों को आरोपितों को हाजिर करने के लिए 48 घंटे की मोहलत देते दिखाई दिए थे। ऐसा न करने पर घर को बुलडोजर से ढहा देने की चेतावनी दी गई थी। मौके पर एक बुलडोजर भी घर के सामने की सीढ़ी तोड़ता दिखाई दे रहा है।”

पुलिस ने आरोपितों के घर ढोल नगाड़े के साथ मुनादी भी करवाई। घर पर बुलडोजर पहुँचने के 24 घंटे के अंदर ही दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ गए। ऑपइंडिया से बात करते हुए सहारनपुर के SSP आकाश तोमर ने बताया, “दोनों आरोपित 1 अप्रैल की रात 8.55 पर गिरफ्तार कर लिए गए। इन पर धारा 452, 376 D, 342, 232 और 506 IPC के तहत कार्रवाई की गई है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -