Homeदेश-समाजगुजरात: ड्यूटी छोड़ मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, गिरफ्तारी...

गुजरात: ड्यूटी छोड़ मस्जिद में नमाज पढ़ने चले गए इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर, गिरफ्तारी के बाद निलंबित

दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सामूहिक नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए लॉकडाउन के दौरान पूरा पुलिस और प्रशासन अमला कायदों को सुनिश्चित करवाने में जुटा है। लेकिन, कुछ के लिए मजहब ही सब कुछ है। गुजरात में ऐसे ही दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों ड्यूटी छोड़कर मस्जिद में नमाज अदा करने चले गए थे। उन्होंने यह हरकत तब की जब डांग जिले में ड्यूटी पर तैनात किए गए थे।

दोनों को मस्जिद में सामूहिक नमाज में भाग लेने के चलते गिरफ्तार किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया है। ये दोनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सामूहिक नमाज पढ़ने मस्जिद गए थे, जिस कारण इन पर तुरंत कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि इंस्पेक्टर आईबी अजमेरी और सब इंस्पेक्टर एसएस डरैया शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दोनों आहवा कलेक्टर कार्यालय के निकट की मस्जिद में मौलवी और अन्य के साथ सामूहिक नमाज पढ़ने चले गए।

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार हर किसी से घर पर रहने की अपील कर रही है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। लेकिन तबलीगी जमात में शामिल लोगों के कारण पहले ही देश में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -