Homeदेश-समाजTikTok वीडियो बनाने के लिए मंदिर में प्रतिमा को मारी लात, 2 युवकों को...

TikTok वीडियो बनाने के लिए मंदिर में प्रतिमा को मारी लात, 2 युवकों को राजकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवक यही पर नहीं रुका बल्कि उसने मंदिर के द्वार पर भी जोर की लात मारी। साथ ही एक अन्य आरोपित युवक ने भी TikTok वीडियो बनाते हुए मंदिर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका अपमान किया। मंदिर की प्रतिमा को अपमानित कर 'स्टाइलिश पोज' देने वाले इन युवकों पर शिकंजा कसते हुए राजकोट पुलिस ने........

गुजरात के राजकोट में 2 युवकों को TikTok वीडियो बनाने के लिए हिन्दू आस्थाओं का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक टोपी पहने हुए है और मंदिर के अंदर स्थित प्रतिमा को लात मार कर उसे न सिर्फ अपमानित कर रहा है बल्कि उसे गिरा कर क्षतिग्रस्त भी कर देता है। कई हिन्दुओं ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

उक्त युवक यही पर नहीं रुका बल्कि उसने मंदिर के द्वार पर भी जोर की लात मारी। साथ ही एक अन्य आरोपित युवक ने भी TikTok वीडियो बनाते हुए मंदिर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसका अपमान किया। मंदिर की प्रतिमा को अपमानित कर ‘स्टाइलिश पोज’ देने वाले इन युवकों पर शिकंजा कसते हुए राजकोट पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें धर-दबोचा।

.com/widgets.js” charset=”utf-8″>

ऑपइंडिया ने जब राजकोट पुलिस को कॉल किया तो उन्होंने भी इस ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों युवकों का नाम जयश और दिनेश है, जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि हाल ही में लद्दाख में जारी सीमा विवाद के बीच देशभर में चाइनीज उत्पादों के बहिष्कार की आवाज उठनी शुरू हुई हैं। ऐसे में भारत सरकार ने 59 चायनीज ऐप को प्रतिबंधित करने का बड़ा फैसला लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।

अग्निवीरों के रोजगार पर कांग्रेस शासित राज्यों की चुप्पी क्यों? बीजेपी सरकारों ने बनाई नीति, विपक्षी राज्यों में अब भी इंतजार

अग्रिवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर 2026 को अपना कार्यकाल पूरा करेगा जिसमें से 75 फीसदी सेना छोड़ देंगे। इनके जॉब को लेकर कॉन्ग्रेस सरकारें कोई प्लान नहीं बना पाई है।
- विज्ञापन -