Homeदेश-समाजतीन तलाक़ के बाद सईदा को शौहर नफ़ीस और ससुराल वालों ने जलाकर मार...

तीन तलाक़ के बाद सईदा को शौहर नफ़ीस और ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला, 5 साल की बेटी ने किया भंडाफोड़

5 वर्षीय बच्ची फ़ातिमा ने पुलिस को बताया कि उसके अब्बू ने उसकी अम्मी को बालों से पकड़ रखा था, जबकि नादिरा और गुड़िया (चाची) ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और उसके दादा अजीजुल्ला व दादी हसीना ने उसे ज़िंदा जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 22 साल की सईदा को उसके शौहर और ससुराल वालों ने इसलिए जलाकर मार डाला क्योंकि उसने ट्रिपल तलाक़ दिए जाने के ख़िलाफ़ अपने शौहर की शिक़ायत कर दी थी।

यह घटना शुक्रवार (16 अगस्त) को उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती ज़िले में उस समय घटित हुई जब सईदा को उसके शौहर और ससुराल वालों ने उसकी पाँच साल की बच्ची के सामने ज़िंदा जला दिया

पीड़ित के पिता रमज़ान ख़ान ने आरोप लगाया है कि उनके दामाद नफ़ीस (26), जो मुंबई में काम करता था, उसने फोन पर सईदा को तीन तलाक दिया था। चूँकि, उसे अवैध रूप से ट्रिपल तलाक़ दिया गया था, सईदा को पुलिस ने कहा था कि वो अपने शौहर के घर वापस आने तक इंतज़ार करे। 15 अगस्त को, जब नफ़ीस घर वापस आया, तो पुलिस ने कथित रूप से दोनों को पुलिस स्टेशन में बुलाया और सईदा को नफ़ीस के साथ रहने के लिए कहा।

लेकिन, पुलिस की सलाह को मानने के बजाय, नफ़ीस ने अपनी बीवी को चले जाने के लिए कहा। लेकिन सईदा घर छोड़कर नहीं गई जिसके बाद ससुराल वाले उसकी हत्या की साज़िश करने लगे। कथित तौर पर सईदा की 5 वर्षीय बच्ची फ़ातिमा ने पुलिस को बताया कि उसके अब्बू ने उसकी अम्मी को बालों से पकड़ रखा था, जबकि नादिरा और गुड़िया (चाची) ने उस पर मिट्टी का तेल डाला और उसके दादा अजीजुल्ला व दादी हसीना ने उसे ज़िंदा जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई।

फ़िलहाल, सईदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने सईदा के शौहर और ससुराल वालों के ख़िलाफ़ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ब्रिटेन के ‘ग्रूमिंग गैंग’ जैसा है भारत में ‘लव-जिहाद’ और धर्मांतरण का खेल: UP से MP की हिंदू लड़कियाँ इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर,...

UK के ग्रूमिंग गैंग्स का मामला भारत के लिए चेतावनी है। यह किसी समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की नहीं, बल्कि लव जिहाद पर नेटवर्क-आधारित जाँच की है।

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।
- विज्ञापन -