Homeदेश-समाजनोएडा में हिंदू धर्म अपनाकर मुस्लिम महिला ने की प्रेमी से शादी, कहा- नहीं...

नोएडा में हिंदू धर्म अपनाकर मुस्लिम महिला ने की प्रेमी से शादी, कहा- नहीं जाऊँगी घर पति के साथ रहना है

अमित से शादी करने के लिए आफरीन बनी आनंदी। शिखा ने लिखा लापता मुस्लिम महिला शादी के 2 माह बाद नोएडा पुलिस के सामने आई और कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वहीं उसके परिवार का कहना था युवक ने उसका अपहरण किया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 9 से 2 महीने पहले गायब होने वाली मुस्लिम महिला मंगलवार को नोएडा सेक्टर 20 पुलिस थाने पहुँची। पूछताछ में महिला ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से शादी कर ली है और अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है, उसे वापस अपने घर नहीं जाना। स्थानीय कोर्ट ने भी इसके बाद उसे इजाजत दे दी कि वो जहाँ चाहे रह सकती है।

गौरतलब है कि महिला के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने उसके पति पर उसका अपहरण कर शादी करने का आरोप लगाया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 22 फरवरी को महिला संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से गायब हो गई थी।

इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वो अपने हिंदू प्रेमी के साथ घर से भाग गई है तो उसके परिवार वालों ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। साथ ही ये भी कहा कि महिला की जान खतरे में है।

पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति के साथ लंबे समय से प्रयागराज में रह रही थी। अधिकारियों ने दंपति से उनके परिवारों से समझौता करने को भी कहा, लेकिन दोनों ने इससे इंकार कर दिया। महिला ने बताया कि वो युवक को जानती है और वह उससे 12 साल पहले ही शादी कर चुकी है।

इस मामले में नोएडा सेक्टर 20 के एसएचओ मनीष चौहान ने कहा कि महिला ने पुलिस और कोर्ट को बताया है कि उसे अपने पति के साथ ही रहना है। महिला ने स्पष्ट किया है कि वो अपने परिवार के साथ नहीं जाएगी और अपने पति के साथ रहेगी।

टाइम्स पत्रकार शिखा सलारिया ने इस घटना को शेयर करते हुए बताया कि अमित से शादी करने के लिए आफरीन बनी आनंदी। शिखा ने लिखा लापता मुस्लिम महिला शादी के 2 माह बाद नोएडा पुलिस के सामने आई और कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वहीं उसके परिवार का कहना था युवक ने उसका अपहरण किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

बीमारी के बहाने निशाने पर भारत… BBC ने ’38 परजीवी’ के सहारे 19 साल पुरानी घटना पर किया बदनाम: पढ़ें- कैसे पश्चिमी मीडिया ने...

BBC ने रिपोर्ट में लिखा कि भारत घूमने आई महिला के दिमाग में 38 परजीवी मिले। यह दावा न तो मेडिकल साइंस के हिसाब से सही और न इसमें कोई सच्चाई।
- विज्ञापन -