Homeदेश-समाजUP: मुख्तार अंसारी की बीवी और सालों पर ₹25-25 ​हजार का इनाम, पुलिस की...

UP: मुख्तार अंसारी की बीवी और सालों पर ₹25-25 ​हजार का इनाम, पुलिस की 4 टीमें कर रही तलाश

इससे पहले मुख्तार अंसारी के बेटों उमर और अब्बास पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। यह कार्रवाई हजरतगंज के डालीबाग में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने के मुकदमे में की गई थी।

उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की सख्ती जारी है। मऊ सदर के विधायक मुख्तार अंसारी की बीवी आफसा और साले शरजील रजा तथा अनवर शाहजहां पर गाजीपुर पुलिस ने 25-25 हज़ार रुपए के इनाम का ऐलान किया है। कोर्ट की ओर जारी वारंट पर हाजिर नहीं होने के कारण तीनों पर कार्रवाई की गई है।

गैंगस्टर न्यायालय ने तीनों को पेश होने का आदेश दिया था।। मुख्तार अंसारी की पत्नी और सालों की तलाश जनपद की कुल चार पुलिस टीमें कर रही हैं। इसमें एसओजी, सर्विलांस, करंडा और जंगीपुर शामिल हैं। शासन से लेकर प्रशासन तक पुलिस लखनऊ, वाराणसी, मऊ, गृह जनपद गाजीपुर में भी एक एक करके कार्रवाई कर रही है।    

तीनों पर आरोप है कि यह संगठित आपराधिक गिरोह के रूप में काम करते हैं। शरजील और अनवर पर सरकारी ठेका हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज़ देने का आरोप है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों पर मुकदमा दर्ज किया था। वहीं आफसा अंसारी पर सरकारी पैसों के गबन और अमानत में खयानत की आपराधिक गतिविधि के संबंध में मामला दर्ज है। 

इन पर कई जमीनों पर अवैध रूप से कब्जे का भी आरोप है। जिलाधिकारी गाजीपुर ने शहर कोतवाली की छावनी लाइन स्थित ज़मीन गाटा संख्या 162 को कुर्क शुदा घोषित किया था, तीनों पर इस ज़मीन को कब्जे में करने का आरोप है। इसके अलावा थाना मौजा बवेरी भूमि आराजी संख्या 598 (कुर्क शुदा) पर भी अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप है। फ़िलहाल पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।   

इससे पहले मुख्तार अंसारी के बेटों उमर और अब्बास पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। यह कार्रवाई हजरतगंज के डालीबाग में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराने के मुकदमे में की गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुर्लभ खनिज भारत में मिलेंगे, लेकिन उसका असली मुनाफा कौन कमाएगा?

स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रिक वाहन (EV) या सोलर पैनल जैसी सभी हाई-टेक चीजों को चलाने के लिए सबसे ज़रूरी क्या है? जवाब है क्रिटिकल मिनरल्स यानी दुर्लभ खनिज।

वामपंथियों से कांग्रेस का पुराना ‘लप्रेक’: अपनों को किनारे कर लेफ्ट के पीछे भागने की आदत क्यों नहीं छूटती?

NSUI को छोड़कर AISA के चेहरों को मंच देना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है। सरदार पटेल से लेकर हिमंत बिस्वा सरमा तक... कांग्रेस ने हमेशा अपने मजबूत नेताओं को किनारे कर वामपंथियों को गले क्यों लगाया?
- विज्ञापन -