Homeदेश-समाजUP: तबलीगी जमात के 34 सदस्यों पर FIR, 211 विदेशियों के पासपोर्ट किए गए...

UP: तबलीगी जमात के 34 सदस्यों पर FIR, 211 विदेशियों के पासपोर्ट किए गए जब्त

प्रयागराज में थाइलैंड के 9 नागरिकों समेत 10 लोगों के खिलाफ शहर के करेली थाने में गुरुवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई है। शरण देने के आरोप में मस्जिद के मौलाना के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया गया है। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि इन लोगों पासपोर्ट भी जब्त किया जाएगा।

कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के बीच नियमों और निर्देशों का उल्लंघन कर मस्जिदों में छिपे विदेशियों के ख़िलाफ़ योगी सरकार सख्त रुख अख्तियार कर रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, यूपी के विभिन्न मस्जिदों में छिपे 287 विदेशियों में से 211 के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं। साथ ही इनके ख़िलाफ़ 34 मुकदमे दर्ज हुए है। अन्य जमातियों के ख़िलाफ़ भी बड़ी संख्या में महामारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। केवल मेरठ और आसपास के जिलों की बात करें तो 450 लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। बता दें कि तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले 2058 लोग बिजनौर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत से पकड़े गए हैं।

राज्य के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया है कि विदेश से आए लोगों के वीजा की निरंतर समीक्षा हो रही है। तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को खुद आगे आना चाहिए। साथ ही आम लोगों से भी इनके बारे पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की है।

प्रयागराज में थाइलैंड के 9 नागरिकों समेत 10 लोगों के खिलाफ शहर के करेली थाने में गुरुवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई है। शरण देने के आरोप में मस्जिद के मौलाना के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया गया है। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि इन लोगों पासपोर्ट भी जब्त किया जाएगा।

उल्लेखनी है कि तबलीगी जमात के सदस्यों द्वारा अस्पताल में मनमानी करने के कई मामले सामने आए हैं। लेकिन, गाजियाबाद के एमएमजी हॉस्पिटल में तो इन्होंने हद ही कर दी। नर्स के सामने नंगा होने और बीड़ी-सिगरेट की डिमांड करने को लेकर जमात के 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इन्हें एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से राजकुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में भी शिफ्ट कर दिया गया है। अब इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त रुख अपनाया है।

नर्सों के साथ दुर्व्यवहार पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ये ना कानून को मानेंगे, ना व्यवस्था को मानेंगे। ये मानवता के दुश्मन हैं। इन्होंने महिला स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जो किया है वो जघन्य अपराध है। इन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जा रहा है। हम इन्हें छोड़ेंगे नहीं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -