Saturday, April 26, 2025
Homeदेश-समाज'बड़े पैमाने पर इस्लाम, ईसाईयत में मज़हबी मतांतरण देश पर हमला, 25000 लोगों की...

‘बड़े पैमाने पर इस्लाम, ईसाईयत में मज़हबी मतांतरण देश पर हमला, 25000 लोगों की हमने कराई घर वापसी’

बड़े पैमाने पर इस्लाम और ईसाईयत में होने वाले मज़हबी मतांतरण देश पर भी एक हमला हैं, और देश के लोगों को बाँट देने की एक साजिश हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की माँग है कि सरकार मज़हबी मतांतरण के खिलाफ एक कठोर कानून लेकर आए।

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के एक नेता ने दावा किया है कि विहिप ने पिछले साल (वर्ष 2018 में) 25,000 हिन्दू से ईसाई और इस्लाम अपना लेने वाले लोगों की ‘घर वापसी’ कराई है। शनिवार को दिए गए इस बयान में विहिप के महासचिव मिलिंद परांदे ने कहा है कि उनके संगठन ने इसके लिए साल भर ड्राइव चलाईं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल (2019) के लिए अंतिम आँकड़े अभी इकट्ठे नहीं हुए हैं।

एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित करते हुए मिलन्द परांदे ने कहा कि मज़हबी मतांतरण एक राष्ट्रीय समस्या है। उन्होंने जोड़ा कि बड़े पैमाने पर इस्लाम और ईसाईयत में होने वाले मज़हबी मतांतरण (मास कन्वरशंस) देश पर भी एक हमला हैं, और देश के लोगों को बाँट देने की एक साजिश हैं। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद की माँग है कि सरकार मज़हबी मतांतरण के खिलाफ एक कठोर कानून लेकर आए

सुप्रीम कोर्ट में चल रहे अयोध्या के राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद केस के बारे में भी परांदे ने बात की। उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद हिन्दुओं के पक्ष में एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद कोर्ट से कर रहा है। इसका कारण उन्होंने बताया कि सभी पुरातात्विक तथ्य (अर्कीर्ओलॉजिकल फैक्ट्स) अयोध्या में बाबरी मस्जिद के निर्माण के पहले राम मंदिर के होने के पक्ष में जाते हैं। लेकिन उन्होंने साथ ही में यह भी जोड़ा कि सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला देगा, उसे माना जाएगा

इसके अलावा परांदे ने हाल ही में असम में खत्म हुई नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़ंस (एनआरसी) की कवायद और नागरिकता अधिनियम (सिटिज़ेशनशिप बिल) की भी बात की। उन्होंने कहा कि देश में हिन्दुओं के हित में सिटिज़ेशनशिप बिल में संशोधन किया जाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने इसे “देश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित” करने के लिए आवश्यक बताया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जेल में ‘लेडी डॉन’ जिकरा, फिर भी खौफ में कुणाल का परिवार: पहले भी हो चुकी है 6 हिंदुओं की हत्या, सीलमपुर से पलायन...

कुणाल के पिता राजवीर सिंह ने ऑपइंडिया से कहा कि उनके बेटे को सुनियोजित तरीके से मारा गया। इसके पीछे इलाके की कुख्यात 'लेडी डॉन' जिकरा और उसका गैंग है।

‘मेरा एक भाई मुजाहिद (जिहाद करने वाला) और एक भाई जेल में’: बोली पहलगाम हमले के मुख्य आरोपित आदिल की बहन, 2 आतंकियों के...

आतंकवादी आदिल गुरी और आसिफ शेख के घरों को सुरक्षा बालों ने उड़ाया। आतंकी की बहन बोली कि उसका भाई मुजाहीदीन है।
- विज्ञापन -