Homeदेश-समाज'तुम इंसान हो या जानवर': मंदिर के पुजारी से बोला यूनुस, भजन बंद करवाने...

‘तुम इंसान हो या जानवर’: मंदिर के पुजारी से बोला यूनुस, भजन बंद करवाने पहुँचा था; बाद में माँगी माफी

पुजारी ने बताया कि यूनुस ने अपनी नाराजगी की वजह नींद न पूरी होना बताया। यूनुस ने पुजारी से ये भी कहा कि उसकी बेटी की भी तबियत खराब थी, जिसकी वजह से उसका मूड ठीक नहीं था। पुजारी ने अपने वीडियो के अंत में हर किसी से मामले को वहीं पर खत्म करने की भी अपील की और 'जय श्री राम' कहकर वीडियो का समापन किया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर का पुजारी एक मुस्लिम व्यक्ति से बहस कर रहा है। बाद में आए एक अन्य वीडियो सामने आया, जिसमें वह पुजारी मंदिर के आगे खड़ा होकर सबसे मामले को खत्म करने की अपील करता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस वीडियो को आंध्र प्रदेश के कुरनूल का बताया जा रहा है।

पहले वायरल वीडियो में पुजारी मंदिर के आगे पूजा-पाठ करता दिख रहा है। इस बीच पुजारी को एक व्यक्ति बाहर बुलाता है और तेज आवाज में संगीत बजाने से रोकता है। मंदिर से निकल रही आवाज को आसपास के लिए अशांति बताते हुए वह व्यक्ति इसे बंद करने के लिए कहता है। लाउडस्पीकर को उपद्रव पैदा करने वाला बताते हुए वह शख्स पुजारी से पूछता है कि वह इंसान हैं या जानवर?

इस दौरान भी पुजारी उस व्यक्ति से सभ्य तरीके से पेश आते दिख रहा है और तमीज से बात करने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद सामने वाला व्यक्ति पुजारी से बहस करता जा रहा है। बहस कर रहे व्यक्ति ने कैमरा घुमाकर अपनी नवजात बेटी को दिखाया और कहा, “देखो, आसपास बच्चे हैं।”

बाद में उस पुजारी का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मंदिर के आगे खड़ा दिख रहा है। इस वीडियो में पुजारी लोगों से ‘जय श्री राम’ से अभिवादन करता दिख रहा है। घटना के बारे में बताते हुए पुजारी ने कहा, “जब मैं श्री श्री शक्तिस्वरूपिणी अम्मा मंदिर में पूजा कर रहा था, तब यूनुस नाम का एक मुस्लिम आया और मुझसे बहस करने लगा। वो मुझसे लाउडस्पीकर पर बज रहे भजन को बंद करने के लिए कहने लगा।”

वीडियो में पुजारी आगे कहता है कि वह इस बात से परेशान हो गया और अपना एक वीडियो बनाकर एक ग्रुप में शेयर कर दिया। यह वीडियो थोड़ी देर में वायरल हो गया। पुजारी ने यह भी बताया कि यूनुस ने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

दावा है कि यूनुस की शिकायत के बाद मंदिर समिति के बुजुर्ग, बजरंग दल के सदस्य और एबीवीपी के स्थानीय कार्यकर्ता पुजारी से मिलने आए। इन सभी ने यूनुस से भी बात की। पुजारी ने बताया कि बातचीत के बाद यूनुस ने पुजारी से अपने पहले के बर्ताव के लिए माफ़ी माँगी।

पुजारी ने बताया कि यूनुस ने अपनी नाराजगी की वजह नींद न पूरी होना बताया। यूनुस ने पुजारी से ये भी कहा कि उसकी बेटी की भी तबियत खराब थी, जिसकी वजह से उसका मूड ठीक नहीं था। पुजारी ने अपने वीडियो के अंत में हर किसी से मामले को वहीं पर खत्म करने की भी अपील की और ‘जय श्री राम’ कहकर वीडियो का समापन किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -