Homeदेश-समाजदरगाह के ट्रस्टी डॉ. मुदस्सिर निसार ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया बलात्कार, मुंबई...

दरगाह के ट्रस्टी डॉ. मुदस्सिर निसार ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया बलात्कार, मुंबई पुलिस ने 25 दिन बाद किया केस दर्ज

नवी मुंबई स्थित एक सामाजिक कार्यकर्ता ने 7 दिसंबर को माहिम पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत कराई थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने 25 दिन बाद आरोपित माहिम दरगाह के ट्रस्टी डाॅ. मुदस्सिर निसार के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर्ड की।

मुंबई की माहिम दरगाह के ट्रस्टी डाॅ. मुदस्सिर निसार के खिलाफ एक महिला ने यौन शोषण का केस दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला के अनुसार, डाॅ. निसार ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने धारा 376, 328 और 506 के तहत दरगाह के ट्रस्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालाँकि, एफआईआर के बावजूद अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

डॉ. मुदस्सिर निसार महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के एक सक्रिय सदस्य हैं और माहिम दरगाह ट्रस्ट के ट्रस्टियों में से एक हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवी मुंबई स्थित एक सामाजिक कार्यकर्ता ने 7 दिसंबर को माहिम पुलिस थाने में इसकी लिखित शिकायत कराई थी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस ने 25 दिन बाद आरोपित माहिम दरगाह के ट्रस्टी डाॅ. मुदस्सिर निसार के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर्ड की।

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र वक्फ बोर्ड के सदस्य मुदस्सिर निसार ने एक महिला को निक़ाह का झाँसा देकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर अपने वादे से मुकर गए। एफआईआर के मुताबिक, डॉ. मुदस्सिर ने पहले बेहोशी का इंजेक्शन देकर पीड़िता को सुला दिया, फिर उसका यौन शोषण किया। पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है। पुलिस ने मामले को लेकर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। वहीं आरोपित की गिरफ्तारी पर भी चुप्पी साधे हुई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -