Saturday, September 23, 2023
Homeदेश-समाजफेसबुक पर फोटो शेयर करने पर वसीम ने अपनी बीवी अर्पिता जैन को किया...

फेसबुक पर फोटो शेयर करने पर वसीम ने अपनी बीवी अर्पिता जैन को किया आग के हवाले, निकाह के बाद फातिमा बनी शालिनी है गुमशुदा

वसीम शाह मध्य प्रदेश, खंडवा जिले के शानशाहवली इलाके का रहने वाला है। वसीम ने अपनी पत्नी अर्पिता जैन को फेसबुक पर फोटो शेयर करने के कारण मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। फेसबुक पर फोटो शेयर करने के कारण वसीम को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

वसीम शाह ने अर्पिता जैन से शादी की और उसका नाम मुस्कान रखा। शादी के बाद वसीम ने अपनी पत्नी अर्पिता उर्फ़ मुस्कान को सिर्फ इसलिए जला दिया क्योंकि वह फेसबुक पर अपनी तस्वीर शेयर करती थी। वसीम की पत्नी अर्पिता जैन उर्फ़ मुस्कान की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस आरोपित पति वसीम शाह को गिरफ्तार कर चुकी है और आज मंगवलार (1 सितंबर 2020) को उसे अदालत में पेश किया गया। 

वसीम शाह मध्य प्रदेश, खंडवा जिले के शानशाहवली इलाके का रहने वाला है। वसीम ने अपनी पत्नी अर्पिता जैन को फेसबुक पर फोटो शेयर करने के कारण मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। फेसबुक पर फोटो शेयर करने के कारण वसीम को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने लगा था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।

पीड़िता अर्पिता मूल रूप से छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज से है। इसके पहले उसका विवाह जैन समुदाय के एक युवक से हुआ था। लेकिन उससे तलाक होने के बाद अर्पिता ने वसीम शाह से शादी की थी। लगभग 3 साल पहले उसकी वसीम शाह से मुलाक़ात हुई थी। शुरुआत में वसीम का व्यवहार बहुत अच्छा था, अर्पिता को बहुत अच्छे से रखता था, लेकिन कुछ समय बाद उसका असली चेहरा सामने आया। 

बताया जा रहा है कि हर दूसरी बात पर वसीम अर्पिता को रोकने-टोकने लगा और हर बात पर उसे प्रताड़ित करने लगा। बीती रात वसीम शाह ने अर्पिता को जला कर मारने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक ललित गठरे ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए कई अहम जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ललित गठरे को गिरफ्तार किया जा चुका है और फ़िलहाल उससे पूछताछ जारी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा पुलिस ने आज वसीम शाह को अदालत में पेश किया था। उसके बारे में अन्य जानकारी भी निकाली जा रही है।

शालिनी से फातिमा बनी.. अब गुमशुदा

इसके पहले उत्तरप्रदेश के कानपुर में इस्लाम धर्म कबूल कर शादी करने का मामला सामने आया था। शालिनी यादव नाम की युवती 2 महीने से गायब थी, जिसका हाल ही में पता चला था। लेकिन तब तक उसका नाम, धर्म और मैरिटल स्टेटस बदल चुका था। शालिनी यादव ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उसका नाम अब फिजा फातिमा हो चुका है। और उसने फैसल नाम के एक शख्स से शादी कर ली है।

शालिनी के परिजनों ने पुलिस को मोहम्मद फैसल के ​खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए गाजियाबाद जाकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। बता दें कानपुर के बर्रा 6 की रहने वाली 22 वर्षीय शालिनी यादव 29 जून से ही लापता थी। उसने अपने घरवालों से परीक्षा देने का बहाना बनाया और लखनऊ चली गई। फिर उसी दिन से वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे खोजने की खूब कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

Searched termsवसीम, Waseem
ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महिला आरक्षण बिल पर संसद ने तो लगा दी मुहर, पर अब आगे क्या: जानिए कैसे और कब तक सदन में बढ़ेगी आधी आबादी...

महिला आरक्षण विधेयक 27 साल से अधर में लटका था। वहीं पाँच दिनों के खास सत्र में महज 3 दिनों में पास हो गया। जानिए कैसे और कब तक सदन में बढ़ेगी आधी आबादी की हिस्सेदारी?

शकील, नसीम, आसिफ, इरफान… अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि पर आतंकी हमले में काट रहे थे आजीवन कारावास, हाईकोर्ट ने दी जमानत

इलाहबाद हाईकोर्ट ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर हमले के 4 दोषियों को सशर्त जमानत दे दी है। वे 18 वर्षों से जेल में बंद थे।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
275,659FollowersFollow
419,000SubscribersSubscribe