Homeदेश-समाजबंगाल में BJP की जीत 'मील का पत्थर', लेकिन परीक्षा अब होगी शुरू: जानें-...

बंगाल में BJP की जीत ‘मील का पत्थर’, लेकिन परीक्षा अब होगी शुरू: जानें- कौनसी हैं बड़ी चुनौतियाँ, कैसे ‘हिंदू इकोसिस्टम’ है समाधान

बंगाल में दशकों तक हिंदुओं ने राजनीतिक और धार्मिक प्रताड़ना झेली है। वो कभी राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए तो कभी अपने धर्म के लिए उन्हें मारा-पीटा गया। शोभायात्राओं पर हमले की भयावह कहानियाँ भी इसी सच्चाई का हिस्सा हैं। दुर्गा पूजा पर हिंसा, मंदिरों पर हमले, हिंदू परिवारों का विस्थापन यह सब एक लंबी पीड़ा की कहानी है।

4 मई 2026 का दिन पश्चिम बंगाल में बीजेपी के लिए एक दशकों पुराने सपने के सच होने का दिन था। भाजपा की जीत बड़ी थी, आँकड़े बहुत बड़े थे। ममता बनर्जी अपनी परंपरागत सीट भबानीपुर तक नहीं बचा पाईं। यह महज एक चुनावी जीत नहीं थी यह दशकों की पीड़ा, भय और दबी भावनाओं का एक सामूहिक विस्फोट था।

भाजपा ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट और बड़ा बहुमत हासिल किया लेकिन असली बात यह थी कि जो मिट्टी दशकों से एक खास राजनीतिक रंग में रंगी हुई थी उसमें यह बदलाव कैसे आया। राजनीति में हार-जीत होती रहती है। आज यह जीता, कल वो जीतेगा और यही लोकतंत्र की सामान्य प्रक्रिया होती है। लेकिन बंगाल में जो हुआ वह सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं है। बंगाल की जीत की कहानी वहाँ की सोच, माहौल आर ‘राजनीतिक जीन’ में बदलाव का संकेत है।

बदल गया दशकों का एंटी BJP कल्चर

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक संस्कृति को समझने के लिए इतिहास में थोड़ा पीछे जाना होगा। इस राज्य में लंबे समय तक राजनीति एक ही दिशा में चलती रही है। पहले कांग्रेस और फिर वामपंथियों दशकों का शासन। इसके बाद भी जब जनता ने वामपंथियों से ऊब कर बदलाव भी चाहा तो उन्होंने ममता बनर्जी की तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) को चुना। लेकिन यह बदलाव कोई बदलाव नहीं था बल्कि यह राजनीतिक मॉडल की नई पैकेजिंग थी जिसका चेहरा बदला हुआ था। बाकी तो राजनीतिक हिंसा वैसी ही थी, तुष्टीकरण वही था और सत्ता का दुरुपयोग भी उसी तरह चल रहा था।

बंगाल की दशकों की यात्रा में एक चीज जो लगातार बनी हुई थी वो थी यहाँ का एंटी-भाजपा कल्चर। भाजपा के बारे में धारणा ऐसी बन दी गई थी कि यह तो बस उत्तर भारत की पार्टी है जो ‘बांग्ला संस्कृति’ को नहीं समझती है। यह धारणा लोगों के दिल में इस तरह घर कर गई थी कि भाजपा का सत्ता में आना असंभव नहीं तो बहुत कठिन जरूर लगता था। इसीलिए यह जीत सामान्य नहीं है। यह उस मिट्टी में फूल खिलाने जैसा है जो इस फूल के अनुकूल नहीं मानी जाती थी।

बंगाल की जीत: BJP की यात्रा में मील का पत्थर

भाजपा की राजनीतिक यात्रा को अगर ध्यान से देखा जाए तो उसमें कुछ ऐसे पड़ाव साफ दिखाई देते हैं जिन्होंने पार्टी की दिशा और दशा दोनों को बदला दिया। 1984 में महज 2 सीटों से शुरुआत और फिर 1999 में केंद्र की सत्ता तक पहुँचना, बीजेपी की इस यात्रा का बड़ा अध्याय था। इसके बाद 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो यह जीत पार्टी के इतिहास का एक निर्णायक मोड़ साबित हुई।

बंगाल की जीत को भी किसी भी मायने में इससे कम नहीं समझा जाना चाहिए। यह केवल एक चुनावी सफलता भर नहीं है बल्कि पार्टी के वैचारिक विस्तार का संकेत है। दशकों तक जिस राज्य में भाजपा को स्वीकार्यता नहीं मिली, जहाँ उसकी राजनीतिक सोच को लगातार खारिज किया गया अब वहीं पर उस विचार का जनसमर्थन में बदल जाना अपने आप में एक असाधारण घटना है।

यह जीत बीजेपी के लिए मील के पत्थर की तरह है। जब भविष्य में बीजेपी के विराट विस्तार की कहानियाँ लिखी जाएँगी तो उसमें बंगाल की यह जीत एक महत्वपूर्ण अध्याय होगी। 2026 की इस जीत को किसी पैराग्राफ या 4 लाइनों में नहीं लिखकर आगे नहीं बढ़ा जा सकेगा बल्कि इसके लिए अलग से पूरा अध्याय लिखना होगा। यह अध्याय भाजपा के स्वर्णिम काल का एक चमकता पन्ना बनेगा।

असाधारण बदलाव – असाधारण चुनौतियाँ

पश्चिम बंगाल में भाजपा की यह जीत जितनी बड़ी और असाधारण है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारियाँ और चुनौतियाँ भी इसके साथ आई हैं। लंबे समय से एक अलग राजनीतिक संस्कृति में चल रहे इस राज्य को नई दिशा देना आसान काम नहीं होगा। यह जीत तो मुश्किल थी ही लेकिन बीजेपी के लिए जीत के बाद असली परीक्षा अब शुरू होने जा रही है। हम बात करेंगे कुछ चुनौतियों की जिनसे निपटना सत्ता के इस दौर में बीजेपी के लिए जरूरी होगा।

  1. राजनीतिक हिंसा की संस्कृति को खत्म करना

बंगाल में राजनीतिक हिंसा कोई नई बात नहीं है बल्कि यह वर्षों से चली आ रही एक व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है। चाहे कॉन्ग्रेस का शासन रहा हो, वामपंथी शासन रहा हो या तृणमूल कॉन्ग्रेस का दौर, विरोधियों को दबाने के लिए राज्य में हिंसा का इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। सत्ता द्वारा पोषित गुड़ों का कहर लोगों पर टूटा है, महिलाओं की इज्जत-आबरू के साथ खिलवाड़ हुआ है और राजनीतिक हत्याओं के आँकड़े भी कम डराने वाले नहीं हैं।

अब बीजेपी की नई बनने जा रही सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी इस परंपरा को खत्म कैसे किया जाए। यह काम आसान नहीं होने जा रहा है। लेकिन बीजेपी ने इस बात के संकेत दिया है कि वो इस हिंसा की इस संस्कृति को बदल देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत के बाद ‘बदला नहीं, बदलाव’ का संदेश इसी वजह से अहम है। इसका मतलब है कि कानून का राज कायम हो लेकिन बिना किसी प्रतिशोध की भावना के। साथ ही यह भी जरूरी होगा कि वर्षों से दबाव में रहे कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को सुरक्षा और भरोसा मिल सके। यह संतुलन बनाना ही असली चुनौती है।

  1. प्रशासनिक मशीनरी का पुनर्गठन

बंगाल की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। यह आरोप लगता रहा है कि सरकारी मशीनरी खासकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन सत्ताधारी दल के प्रभाव में काम करती रही है।

नई सरकार के लिए चुनौती यह है कि इस पूरे सिस्टम को निष्पक्ष बनाया जाए। लेकिन यह कोई ऐसा काम नहीं है जो एक दिन में हो जाए। हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों को न तो तुरंत बदला जा सकता है, न ही हटाया जा सकता है। ऐसे में उनसे ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ काम करवाना, सिस्टम में भरोसा लौटाना, यह एक धीमी लेकिन जरूरी प्रक्रिया होगी।

  1. पारा मॉडल और कट मनी की व्यवस्था

बंगाल में ‘पारा’ यानी मोहल्ला स्तर पर एक अलग तरह की गुंडों की स्थानीय सत्ता संरचना विकसित हो चुकी थी। तृणमूल कॉन्ग्रेस के दौरान कई जगहों पर कैरम क्लब जैसे स्थानीय क्लबों के जरिए आम लोगों से वसूली किए जाने के मामले सामने आए। यहाँ तक कि ये स्थानीय गुंडे ही तय करते थे कि किसी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा या नहीं, किसी की शिकायत पुलिस में दर्ज होगी की नहीं और इन सब काम के बदले ‘कट मनी’ ली जाती रही है।

यह व्यवस्था इतनी गहराई तक फैल चुकी है कि इसे खत्म करना एक लंबी प्रक्रिया होगी। नई सरकार के सामने चुनौती यह है कि वह ऐसी व्यवस्था बनाए जिसमें सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुँचे, बिना किसी बिचौलिए के, बिना किसी अतिरिक्त पैसे के। इसके लिए तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और सख्त निगरानी जरूरी होगी।

  1. डेमोग्राफिक असंतुलन की चुनौती

यह बंगाल की सबसे संवेदनशील और जटिल चुनौती है। बीजेपी ने अपने पूरे चुनावी अभियान को दौरान जिन मुद्दों को लगातार पकड़ रखा उनमें एक घुसपैठियों का भी है। बांग्लादेश से अवैध घुसपैठ के कारण कई सीमावर्ती जिलों की डेमोग्राफी बदल गई है। यह चुनौती अब इसलिए और मुश्किल हो गई है क्योंकि इन घुसपैठियों के पास अब आधार कार्ड और वोटर ID जैसे डॉक्यूमेंट है यानी ये लोग ‘डि फैक्टो’ सिटीजन बन चुके हैं।

बंगाल उन स्थानों में से है जिन्होंने डेमोग्राफी बदलाव के कारण होने वाले खतरे को सबसे नजदीक से महसूस किया है। डेमोग्राफी के कारण हुए बँटवारे और हिंदू के नरसंहार की पीड़ा बंगाल ने देखी है। धर्म के नाम पर पलायन, लाखों हिंदुओं की हत्याएँ एक त्रासदी के तौर पर बंगाल के सामने खड़ी हैं। अब जब डेमोग्राफी बदलने के संकेत मिलने लगे हैं तो लोगों में वो भय फिर से जागने लगा है। सीमावर्ती जिलों में बेतहाशा बढ़ती मुस्लिम आबादी ने हिंदुओं के मन में बेचैनी पैदा कर दी है।

पूर्ववर्ती सरकारों ने इस घुसपैठ को वोट-बैंक की तरह देखा और इसे रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे और दो कदम आगे बढ़कर ममता बनर्जी की सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देती रही जिससे बंगाल की डेमोग्राफी बदलती गई।

हिंदुओं के लिए इकोसिस्टम बनाना समाधान

बंगाल में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार और ममता बनर्जी को चुनावी रण में पटखनी देने वाले शुभेंदु अधिकारी ने अपनी जीत के बाद कहा है कि ‘वे हिंदुओं के हक के लिए काम करेंगे’। हो सकता है कि यह बात सुनने में सांप्रदायिक लगे लेकिन बंगाल की जमीनी स्थिति को देखते हुए ऐसा करने बेहद जरूरी है।

बंगाल में दशकों तक हिंदुओं ने राजनीतिक और धार्मिक प्रताड़ना झेली है। वो कभी राजनीतिक हिंसा का शिकार हुए तो कभी अपने धर्म के लिए उन्हें मारा-पीटा गया। शोभायात्राओं पर हमले की भयावह कहानियाँ भी इसी सच्चाई का हिस्सा हैं। दुर्गा पूजा पर हिंसा, मंदिरों पर हमले, हिंदू परिवारों का विस्थापन यह सब एक लंबी पीड़ा की कहानी है।

अब इन्हीं हिंदुओं ने एकजुट होकर हालात बदल दिए हैं, भगवा पार्टी को सत्ता में ला दिया है। तो ऐसे में अब पार्टी के सामने भी यह चुनौती है कि जन हिंदुओं ने प्रताड़ना झेली उन्हें अब आगे ऐसी प्रताड़ना ना झेलनी पड़े, उनके लिए हालात सुरक्षित हों और सरकार की योजनाओं का लाभ उन लोगों तक सीधे पहुँचे।

बीजेपी को एक ऐसा हिंदू इकोसिस्टम बनाने पर काम करना होगा जो इन पीड़ितों की आवाज बन सके। जो इनकी वेदना, इनकी जरूरतों का खयाल रहे और ये फिर एक बार अपने ही देश में उपेक्षित या दोयम दर्जे के नागरिक जैसा ना महसूस करने लग जाएँ।

अंत में बात सिर्फ एक चुनावी जीत या हार की नहीं रह जाती बल्कि बात उस भरोसे की होती है जो लोग अपने वोट के जरिए जताते हैं। पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार केवल सरकार नहीं बदली बल्कि अपने भीतर छुपे डर, गुस्से और उम्मीद तीनों को एकसाथ बीजेपी के सामने रख दिया है। यह जनादेश एक संदेश है कि लोग बदलाव चाहते हैं लेकिन वह बदलाव जमीनी हकीकत में दिखे यह बीजेपी की जिम्मेदारी है।

जिन लोगों ने सालों तक असुरक्षा, भेदभाव या उपेक्षा महसूस की वे अब राहत और सम्मान की उम्मीद कर रहे हैं। यह समय जश्न के साथ-साथ और जिम्मेदारी का भी है। जनता ने अपना काम कर दिया है और अब इतिहास लिखने की बारी सत्ता में बैठने वाले लोगों की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

Searched termsबंगाल चुनाव 2026, West Bengal Election 2026, BJP victory analysis, बंगाल में एंटी बीजेपी कल्चर कैसे खत्म हुआ, नरेंद्र मोदी नेतृत्व का प्रभाव बंगाल चुनाव में, बंगाल में अवैध घुसपैठ मुद्दा कितना बड़ा, डेमोग्राफिक बदलाव का बंगाल राजनीति पर असर, कट मनी सिस्टम क्या है बंगाल में, पारा सिस्टम बंगाल की राजनीति में कैसे काम करता है, बंगाल में बीजेपी सरकार की चुनौतियाँ, बंगाल में हिंदू वोटर एकजुट क्यों हुए, Mamata Banerjee Bhabanipur defeat reasons, end of anti BJP culture in Bengal, political shift in West Bengal 2026, TMC vs BJP political battle analysis, illegal immigration issue in West Bengal politics, demographic change impact on Bengal elections, what is cut money system in Bengal, para system in West Bengal politics explained, BJP governance challenges in Bengal, law and order situation after BJP win in Bengal, Hindu voter consolidation in West Bengal, West Bengal election 2026 full analysis, why BJP won Bengal 2026, how BJP defeated TMC in Bengal
शिव
शिव
7 वर्षों से खबरों की तलाश में भटकता पत्रकार...

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

FIFA World Cup 2026: जर्मनी की जीत खबर थी, कुराकाओ का जश्न ‘कहानी’

यह फीफा विश्व कप अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन मैदान पर जो कहानियाँ जन्म ले रही हैं, वे बता रही हैं कि फुटबॉल सिर्फ़ एक खेल नहीं है।

ED की शिकायत के बाद ‘द टिमोथी इनिशिएटिव’ पर कसा शिकंजा, जानिए FIR की डिटेल: विदेशी फंडिंग से चल रहा था ईसाई धर्मांतरण, बनाए...

ED की शिकायत पर अमेरिकी ईसाई संगठन TTI पर FIR दर्ज। विदेशी फंडिंग को भारत में लाकर इस्तेमाल करने और फेमा के उल्लंघन का आरोप लगा है।
- विज्ञापन -