Homeदेश-समाजवृद्धा ने TMC नेता को गधा कहा तो जूतों से की पिटाई, अस्पताल में...

वृद्धा ने TMC नेता को गधा कहा तो जूतों से की पिटाई, अस्पताल में मौत: जो महिला की नातिन को लेकर भाग गया, उसका समर्थन कर रहा था तृणमूल नेता

इति दास ने जिस लड़के देबनाथ के साथ उसकी लड़की भागी है, उसके पिता अर्जुन देबनाथ को भी आरोपित बनाया है। वहीं, उसी के परिवार का अभि देबनाथ भी है। ये दोनों फरार हैं। उधर, केतुग्राम 2 पंचायत समिति के अध्यक्ष विकास विश्वास ने कहा कि बुजुर्ग महिला दिल की मरीज थी। उन्होंने कहा कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है और टीएमसी नेता को नाहक फँसाया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में रविवार (30 जून 2024) को गधा कहने पर तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) नेता ने एक वृद्ध महिला की जूतों से इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के केतुग्राम के सीताहाटी पंचायत इलाके की यह घटना है। TMC की मुखिया ममता बनर्जी द्वारा शासित पश्चिम बंगाल में पिछले 11 दिनों में पिटाई से यह छठी मौत है।

मृत वृद्धा के परिजनों ने इसको लेकर TMC के नेता विश्वजीत आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके बाद आचार्य को गिरफ्तार कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विश्वजीत आचार्य सीताहाटी पंचायत का सदस्य है। एफआईआर में अर्जुन देबनाथ और अभि देबनाथ के भी नाम हैं। हालाँकि, ये दोनों अभी फरार हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनायतपुर की रहने वाली मृत वृद्धा बिंदुबाला मजूमदार की उम्र लगभग 62 साल थी। महिला की नतिनी प्रेम प्रसंग में पड़ोसी गाँव नैहाटी के एक युवक के साथ फरार हो गई है। इसके बाद लड़की के परिजन अपनी लड़की को लाने के लिए युवक के घर गए। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य और नैहाटी के रहने वाले टीएमसी नेता विश्वजीत आचार्य ने लड़के का पक्ष लिया।

इतना ही नहीं, टीएमसी नेता विश्वजीत आचार्य ने कहा कि उसे लड़की के परिजनों से उन्हें नहीं मिलने दिया जाएगा। वृद्ध महिला और उसके परिजनों को धमकाया भी। इस पर लड़की की नानी बिंदुबाला गुस्सा गईं। उन्होंने कह दिया कि तृणमूल के नेता गधे होते हैं। उन्होंने आचार्य से पूछा, ‘अगर लड़की तुम्हारे घर की होती तो तुम क्या करते?”

इस पर टीएमसी नेता आचार्य ने बिंदुबाला की जूतों की पिटाई शुरू कर दी। वह लड़की की नानी बिंदुबाला को तब तक मारते रहा, जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई। इसके बाद बेहोश वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इसके बाद वृद्धा की बेटी इति दास ने विश्वजीत आचार्य, अर्जुन देबनाथ और अभि देबनाथ के खिलाफ FIR दर्ज करा दी।

इति दास ने जिस लड़के देबनाथ के साथ उसकी लड़की भागी है, उसके पिता अर्जुन देबनाथ को भी आरोपित बनाया है। वहीं, उसी के परिवार का अभि देबनाथ भी है। उधर, केतुग्राम 2 पंचायत समिति के अध्यक्ष विकास विश्वास ने कहा कि बुजुर्ग महिला दिल की मरीज थी। उन्होंने कहा कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है और टीएमसी नेता को नाहक फँसाया जा रहा है।

 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -