Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजजिस नाबालिग को भगाने पर पहले हुई जेल, उसे 2 साल बाद 'निकाह' के...

जिस नाबालिग को भगाने पर पहले हुई जेल, उसे 2 साल बाद ‘निकाह’ के लिए फिर भगा रहा था जफर खान: हिंदू संगठनों ने बीच रास्ते में पकड़ कर धुना

2 साल पहले जब लड़की नाबालिग थी तब जफर उसे बहला-फुसला कर ले गया था। इस केस में जफर पर पॉस्को एक्ट लगा था और वो जेल भी गया था। बाद में लड़की की शादी उसके घर वालों ने कहीं और कर दी। जेल से निकलने के बाद जफर ने फिर से उस लड़की का पीछा किया। इसके बाद एक बार फिर से वो उसी लड़की को अपने साथ ले भागा।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हिन्दू समुदाय की युवती को निकाह के लिए कोर्ट ले जा रहे आरोपित की पिटाई की खबर है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने आरोपित जफर खान को हिन्दू संगठन के सदस्यों के साथ पकड़ लिया। बाद में पिटाई के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना शुक्रवार (20 मई 2022) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी बहन के जफर के साथ कोर्ट में निकाह की संभवना की जानकारी होते ही लड़की के भाई ने हिन्दू संगठनों की मदद ली। लड़की के भाई ने बताया कि जफर उन्हेल का रहने वाला है। जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन लड़की के परिवार वालों के साथ खोजबीन करने लगे। इसी दौरान उन्हें उज्जैन पब्लिक स्कूल के सामने जफर लड़की के साथ मिल गया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की के परिजनों ने जफर और लड़की की पिटाई की। बाद में दोनों को माधव नगर थाने ले जाया गया। वहाँ जानकारी हुई कि जफर और महिला दोनों ही पहले से शादीशुदा हैं। जफर मजदूरी करता है। वो अपने मामा के यहाँ उन्हेल क्षेत्र के करनावट इलाके के गाँव चिक्ली में रहता है। जफर और लड़की दोनों में काफी पहले से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।

कहा जा रहा है कि 2 साल पहले जब लड़की नाबालिग थी तब जफर उसे बहला-फुसला कर ले गया था। इस केस में जफर पर पॉस्को एक्ट लगा था और वो जेल भी गया था। बाद में लड़की की शादी उसके घर वालों ने कहीं और कर दी। जेल से निकलने के बाद जफर ने फिर से उस लड़की का पीछा किया। इसके बाद एक बार फिर से वो उसी लड़की को अपने साथ ले भागा। हालाँकि जफर को फिर पकड़ लिया गया।

उज्जैन के हिन्दू जागरण मंच महामंत्री अमित शर्मा ने बताया, “जफर अब बालिग हो चुकी लड़की से अब निकाह इसलिए करना चाहता है जिस से वो अपने पुराने चल रहे केस में बरी हो जाए। तब उसको 6 माह की जेल काटनी पड़ी थी। ये लोग आजाद नगर चौराहे तक भागे हैं। इन्हे दौड़ा कर पकड़ा गया। पुराने केस में इसको सजा मिलनी तय है।”

एक स्थानीय न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक थाने पर काफी देर तक हंगामा चला। हिन्दू संगठन के पदाधिकारी जफर पर लव जिहाद का आरोप लगा कर कड़ी कार्रवाई की माँग कर रहे थे। वहीं माधव नगर के थाना प्रभारी मनीष के मुताबिक मामले की जाँच पहले से ही इंगोलिया थाना पुलिस कर रही है। उन्हें पूरे मामले से अवगत करवा दिया गया है। आगे की कार्रवाई इंगोलिया पुलिस द्वारा ही की जाएगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्राइवेट सेक्टर में भी दलितों एवं पिछड़ों को मिले आरक्षण: लोकसभा में MP चंद्रशेखर रावण ने उठाई माँग, जानिए आगे क्या होंगे इसके परिणाम

नगीना से निर्दलीय सांसद चंद्रशेखर आजाद ने निजी क्षेत्रों में दलितों एवं पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक निजी बिल पेश किया।

‘तुम कोटा के हो ब#$द… कोटा में रहना है या नहीं तुम्हें?’: राजस्थान विधानसभा में कॉन्ग्रेस विधायक ने सभापति और अधिकारियों को दी गाली,...

राजस्थान कॉन्ग्रेस के नेता शांति धारीवाल ने विधानसभा में गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में सभापति को भी धमकी दे दी।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -