HomeराजनीतिCM केजरीवाल की बैठक में नहीं पहुँचे AAP के 9 विधायक, पार्टी का दावा...

CM केजरीवाल की बैठक में नहीं पहुँचे AAP के 9 विधायक, पार्टी का दावा – सोमनाथ भारती सहित कइयों को BJP का ऑफर, ‘ऑपरेशन लोटस’ फेल

“बीजेपी कई दिनों से दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। हमारे विधायकों को पैसे की पेशकश की जा रही है और धमकाया जा रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम को भी धमकाया। यह इस तरह की पहली कोशिश नहीं है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर गुरुवार (25 अगस्त, 2022) को आम आदमी पार्टी (AAP) विधायकों की बैठक हुई। इसमें AAP के 9 विधायक गायब रहे। AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, “दिल्ली में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ फेल। आज हुई बैठक में 62 में से 53 विधायक मौजूद थे। स्पीकर देश से बाहर हैं और मनीष सिसोदिया हिमाचल में हैं। सीएम ने अन्य विधायकों से फोन पर बात की और सभी ने कहा कि वे अंतिम साँस तक सीएम केजरीवाल के साथ हैं।”

हालाँकि, अरविंद केजरीवाल की छवि इस तरह के ड्रामों के लिए ही मशहूर है। 9 विधायक गायब होने की घटना को मीडिया ऐसे दिखा सकता है जैसे कि ये एक बहुत बड़ी घटना हो और सही में ऐसा हुआ हो, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि AAP भी राजनीति न खेल रही हो। या फिर बात में हो सकता है कि ‘गायब’ विधायकों को वापस बुला लिया जाए और फिर मीडिया अरविंद केजरीवाल को ‘चाणक्य’ बता कर पेश करने लगे, जिन्होंने भाजपा के तथाकथित मिशन को फेल कर दिया। सब कुछ स्क्रिप्ट के अनुसार हुआ भी हो सकता है।

अरविंद केजरीवाल पर ये आरोप भी लगे हैं कि वो विधायकों को खुद के ही लोगों को ‘भाजपा का एजेंट’ बना कर अपने विधायकों को फोन करवाया, ताकि ये एक मुद्दा सके और वो भाजपा को घेर सकें। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी आरोप लगाया है कि खुद ही सीएम केजरीवाल विधायकों को फोन करवाया और दोष भाजपा के मत्थे मढ़ दिया।

इससे पहले AAP के 4 विधायकों ने बीजेपी पर ₹20 करोड़ में खरीदने और धमकाने का आरोप लगाया था। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना था कि AAP के विधायक अजय दत्त, संजीव झा, सोमनाथ भारती और कुलदीप कुमार से बीजेपी नेताओं से संपर्क साधा है।

आम आदमी पार्टी को आशंका है कि कहीं BJP उनके विधायक ना तोड़ ले, इसलिए AAP की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में तय हुआ था कि सभी विधायकों को बुलाया जाए।

विधायकों की बैठक से पहले दिल्ली के तिमारपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडेय ने कहा था कि उनकी पार्टी के 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्हें 20-20 करोड़ रुपए का ऑफर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस बात की जाँच करे कि 40 विधायकों को तोड़ने के लिए 20 करोड़ के हिसाब से 800 करोड़ कहाँ से आए हैं?

वहीं, AAP विधायक आतिशी मार्लेना ने कहा, “बीजेपी कई दिनों से दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। हमारे विधायकों को पैसे की पेशकश की जा रही है और धमकाया जा रहा है। दिल्ली के डिप्टी सीएम को भी धमकाया। यह इस तरह की पहली कोशिश नहीं है। भाजपा इससे पहले भी ‘ऑपरेशन लोटस’ का प्रयास कर चुकी है। वे हमेशा असफल रहे हैं, आगे भी असफल ही रहेंगे।”

बता दें कि सबसे पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तरफ से ये दावा किया गया था कि उन्हें बीजेपी वालों ने शामिल होने का ऑफर दिया है। ये भी कहा गया था कि अगर वे पार्टी को तोड़ने में मदद करेंगे तो उनके ऊपर लगे सभी मामले हटा दिए जाएँगे। वे सीबीआई जाँच से भी मुक्त हो जाएँगे। हालाँकि बीजेपी ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया लेकिन AAP दफ्तर में हलचल बढ़ गई। अरविंद केजरीवाल भी सक्रिय हो गए और उन्होंने अपने सभी विधायकों को एकजुट करने के लिए बैठक बुलाई।

गौरतलब है शराब नीति घोटाले पर दिल्ली में संग्राम जारी है। दिल्ली में जब से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर कानून का शिकंजा कसा है, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आबकारी नीति मामले में सीबीआई द्वारा दिल्ली के आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। बता दें कि दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा दिल्ली आबकारी नीति में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों की सीबीआई जाँच की सिफारिश करने के बाद दिल्ली सरकार ने जुलाई में नीति को वापस ले लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -