HomeराजनीतिAAP के दो और नेताओं/समर्थकों के माँ-बहन की गालियाँ देते हुए स्क्रीनशॉट वायरल, PM...

AAP के दो और नेताओं/समर्थकों के माँ-बहन की गालियाँ देते हुए स्क्रीनशॉट वायरल, PM मोदी पर भी अश्लील टिप्पणियाँ

वहीं खुद को 'आम आदमी' बताने वाले AAP समर्थक डेंटिस्ट हसन सफीन के भी कथित स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए हैं, जिनमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर गालियाँ बकी।

दिल्ली कैंट के विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान के बाद अब 2 और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता व समर्थक के कथित स्क्रीनशॉट्स सामने आए हैं, जिनमें वो गंदी गालियाँ बकते हुए दिख रहे हैं। AAP की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के मीडिया प्रतिनिधि प्रभाकर पांडेय के वायरल स्क्रीनशॉट्स में वो माँ-बहन की गालियाँ बकते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। ये ट्वीट्स मुख्यतः 2014 के हैं।

वहीं खुद को ‘आम आदमी’ बताने वाले AAP समर्थक डेंटिस्ट हसन सफीन के भी कथित स्क्रीनशॉट्स वायरल हुए हैं, जिनमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर गालियाँ बकी। ये ट्वीट्स 2015 के हैं। इनमें उन्होंने मीडियाकर्मियों पर भी अश्लील टिप्पणियाँ की हैं। भाजपा समर्थकों को उन्होंने निशाना बनाया।

उधर भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली कैंट के AAP विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए शिकायत दायर की है। चूँकि वो दिल्ली से बाहर हैं, इसीलिए उन्होंने ये FIR अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव के जरिए दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की है। उन्होंने उस ट्वीट को लेकर शिकायत की है, जिसमें कादियान कथित रूप से हिन्दू देवी-देवताओं को गाली दे रहे हैं और हिन्दू साधु-संतों को भला-बुरा कह रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -