Homeराजनीतिबोलो-बोलो, ऐ बोलिए, फोन लगाओ... बुजुर्ग ने खोल दी दावे की पोल तो भड़क...

बोलो-बोलो, ऐ बोलिए, फोन लगाओ… बुजुर्ग ने खोल दी दावे की पोल तो भड़क गए अखिलेश यादव, वीडियो में कैद हुआ नजारा

"जितने भी बिजली के कारखाने लगे। जितने भी बिजली के पॉवर प्लांट लगे। सब समाजवादी सरकार की देन है। दिल्ली की सरकार 10 साल और यूपी की 7 साल की सरकार ने एक भी पॉवर प्लांट लगाया हो तो मुझे बता दीजिए।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह उत्तर प्रदेश में लोगों को बिजली न मिलने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इस पर एक बुजुर्ग व्यक्ति समेत कई अन्य लोगों ने कहा कि प्रदेश में पहले से कहीं अधिक बिजली मिलती है। इस पर अखिलेश भड़क गए।

दरअसल, अखिलेश यादव ‘आज तक’ से बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा, “जितने भी बिजली के कारखाने लगे। जितने भी बिजली के पॉवर प्लांट लगे। सब समाजवादी सरकार की देन है। दिल्ली की सरकार 10 साल और यूपी की 7 साल की सरकार ने एक भी पॉवर प्लांट लगाया हो तो मुझे बता दीजिए। यूपी में बिजली नहीं है। कब आती है, कब जाती है किसी को नहीं पता।”

इसी दौरान कुछ लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली पहले से ज्यादा रहती है, बहुत आ रही है। इनमें से एक बुजुर्ग व्यक्ति भी थे। इस पर अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने कहा कि जितने भी लोग बोल रहे हैं उनमें सबसे अधिक पढ़ा-लिखा आदमी ये लग रहा है मुझे। बुजुर्ग व्यक्ति जब खड़े हुए तो अखिलेश ने कहा एक पॉवर प्लांट बताइए जो BJP ने लगाया हो। अखिलेश यहीं नहीं रुके। उन्होंने बुजुर्ग व्यक्ति को कहा, “अरे बुजुर्ग, अरे बुजुर्ग भाई एक पॉवर प्लांट लगा हो तो बता दो मुझे। बोलो-बोलो-बोलो। ए बोलिए।”

अखिलेश यादव ने बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र का लिहाज किए बिना आगे कहा, “अब क्या दाएँ-बाएँ देख रहे हो इधर-उधर। मिलाओ व्हाट्सएप, फोन मिलाओ।” इस पर लोगों ने जवाब दिया कि प्रदेश में कई सोलर प्लांट लग रहे हैं। लोगों का जवाब सुन अखिलेश ने कहा, “अरे भगवान, सोलर प्लांट की बात कर रहे हैं।” यही नहीं, उत्तर प्रदेश में कम बिजली मिलने की बात नकारने वाले बुजुर्ग व्यक्ति को अखिलेश यादव ने BJP का समर्थक करार दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -