Homeराजनीतिअभी 10 साल कुर्सी पर रहेंगे PM मोदी, अगला चुनाव भी जीतेंगे, 90+ साल...

अभी 10 साल कुर्सी पर रहेंगे PM मोदी, अगला चुनाव भी जीतेंगे, 90+ साल जिएँगे: जिन्होंने सबसे पहले देखी दिल्ली में केजरीवाल की हार, उनकी भविष्यवाणी

सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में डॉ विनय बजरंगी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के चुनाव में हारेंगे। अब उनका एक नया पॉडकास्ट आया है।

पत्रकार सुशांत सिन्हा ने अपने पॉडकास्ट में प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर डॉ. विनय बजरंगी से पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गाँधी और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के भविष्य को लेकर सवाल किए। डॉ. विनय ने इन तीनों के लेकर कई बड़ी बातें कही। विनय का दावा है कि नरेंद्र मोदी अगले चुनाव में भी प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे। वहीं, उनका मानना है कि अरविंद केजरीवाल अगले 6-7 वर्षों तक भी राजनीतिक जीवन में बड़ी भूमिका से दूर होंगे।

सुशांत सिन्हा के पॉडकास्ट में ही डॉ विनय बजरंगी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के चुनाव में हारेंगे। अब एक नए पॉडकास्ट में उन्होंने ये दावा किया है कि अगले 8 वर्षों तक दिल्ली की राजनीति में वह सक्रिय नहीं हो पाएँगे। साथ ही वह दोबारा जेल जा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली की वर्तमान सीएम रेखा गुप्ता के कार्यकाल के बेहतर होने का भी दावा किया है।

इस पॉडकास्ट में पीएम नरेंद्र मोदी के भविष्य पर सुशांत ने सवाल किया। इस पर डॉ. विनय ने बताया कि वह अगले चुनाव में भी पीएम बनकर ही वापसी करेंगे। साथ ही अपने जीवन में 90 की आयु भी पार करेंगे। वक्फ बिल के भविष्य को लेकर सुशांत ने डॉ. विनय से सवाल किया। इसके उत्तर में डॉ. विनय ने कहा कि अभी जो इसके विरोध में हैं, 6 माह बाद उनके इसके पक्ष में आने के संकेत हैं।

सुशांत ने मोदी के बाद अगले पीएम के रूप में योगी या अमित शाह के होने पर सवाल किया तो डॉ. विनय का कहना था कि योगी आदित्यनाथ पीएम की कुर्सी तक पहुँच सकते हैं। उनका मानना है कि अमित शाह ऊँचाई तक तो जाएँगे लेकिन कुछ परेशानियाँ लगातार बनी रहेंगी। वहीं, राहुल गाँधी के कभी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुँचने के सवाल पर ज्योतिषाचार्य विनय बजरंगी का कहना था कि राहुल की कुंडली में सशक्त योग है लेकिन उनकी सोच के आधार पर वह बोल नहीं पाते। अपनी सोच और समझ बढ़ाकर वह राजनीति में एक बेहतर स्थिति तक पहुँच सकते हैं।

राहुल गाँधी के राजनीति में न होकर किसी अन्य करियर में जाने के सवाल पर ज्योतिषाचार्य का कहना है कि रेंटल और जमीन के व्यवसाय में बेहतर स्थिति में हो सकते थे।

विनय बजरंगी भारत के नामी ज्योतिषाचार्यों में एक हैं। सिविल इंजीनियरिंग में परास्नातक के बाद उन्होंने वैदिक एस्ट्रोलॉजी और वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी में PhD की है। उनके पास 25 वर्षों का ज्योतिष का अनुभव है। कुछ समय पहले भी वह सुशांत के पॉडकास्ट में आ चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -