Homeराजनीतिजब तक सूरज-चाँद रहेगा, औरंगजेब तेरा नाम रहेगा... महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी की सभा...

जब तक सूरज-चाँद रहेगा, औरंगजेब तेरा नाम रहेगा… महाराष्ट्र में असदुद्दीन ओवैसी की सभा में लगे नारे, पुलिस के पास भी पहुँचा वीडियो

बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश ने संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में जाकर औरंगजेब की कब्र पर फूल भी चढ़ाए थे।

महाराष्ट्र में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की एक रैली में ‘औरंगजेब अमर रहे’ के नारे लगे हैं। पुलिस ने वीडियो की जाँच भी शुरू कर दी है। जब ओवैसी बुलढाणा में लोगों को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उनके समर्थकों ने औरंगजेब के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। हाल ही में महाराष्ट्र में जिस तरह से औरंगजेब के नाम पर जगह-जगह हिंसा हुई थी, उसके बाद एक बार फिर से ये जिन्न सामने आ गया है। कोल्हापुर में औरंगजेब के समर्थन में व्हाट्सएप्प स्टेटस लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ था।

जिस सभा में ‘औरंगजेब अमर रहें’ के नारे लगे हैं, वो बुलढाणा में शनिवार (24 जून, 2023) को आयोजित की गई थी। नारेबाजी करने वालों ने ‘जब तक सूरज-चाँद रहेगा, औरंगजेब तेरा नाम रहेगा’ भी चिल्लाया। स्थानीय पुलिस ने बताया है कि इस मामले को लेकर कुछ वीडियो उनके पास आए हैं, जिनकी जाँच की जा रही है। हालाँकि, अब तक किसी की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस लीगल ओपिनियन भी ले रही है।

बुलढाणा पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद और लीगल ओपिनियन लेते हुए इस मामले पर कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में महाराष्ट्र में ऐसे पोस्टर भी देखे गए थे, जिनमें शिवसेना (UTB) के मुखिया उद्धव ठाकरे और ‘बहुजन अघाड़ी’ प्रमुख प्रकाश आंबेडकर के साथ औरंगजेब की तस्वीर लगी हुई थी। बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश ने संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) में जाकर औरंगजेब की कब्र पर फूल भी चढ़ाए थे।

जब ये नारे लग रहे थे, तब मंच पर असदुद्दीन ओवैसी के पीछे खड़े नेता भी हँस रहे थे। साथ ही ओवैसी लोगों को शांत कराने के लिए ‘हाँ रहेगा, रहेगा’ कह रहे थे और हाथ के इशारे से उन्हें चुप होने के लिए कह रहे थे। मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा औरंगजेब के समर्थन के कारण कोल्हापुर के अलावा अहमदनगर में भी तनाव पैदा हो गया था। बड़ी संख्या में हिन्दू कार्यकर्ता सड़क पर उतरे थे। ओवैसी और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -