Homeराजनीतिबिहार बंद के दिन BJP ने राज्य को दिया नया 'सम्राट': चार राज्यों में...

बिहार बंद के दिन BJP ने राज्य को दिया नया ‘सम्राट’: चार राज्यों में नए अध्यक्ष, राजस्थान में जोशी और दिल्ली में सचदेवा को कमान

दिल्ली में भाजपा ने प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। सचदेवा को पिछले साल दिसंबर में दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सचदेवा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पहले आदेश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष थे।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बिहार सहित 4 राज्यों में अपने अध्यक्षों को बदल दिया। बिहार में भाजपा ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार (23 मार्च 2023) को इन नियुक्तियों को लेकर विज्ञप्ति जारी की। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी करीब तीन दशक से राजनीति में हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत लालू यादव की पार्टी RJD से शुरू की थी। 

इससे पहले सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के उपाध्‍यक्ष रह चुके हैं। वे 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। फिलहाल वे विधान परिषद पार्षद हैं और सदन में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में हैं।

सम्राट चौधरी बिहार के कद्दावर नेता रहे शकुनी चौधरी के बेटे हैं। शकुनी चौधरी लालू यादव के बेहद करीबी रहे थे और बाद में नीतीश कुमार की तत्कालीन समता पार्टी से जुड़ गए थे। शकुनी चौधरी 7 बार विधायक रह चुके हैं। वह बिहार विधानसभा के उपसभापति भी रहे थे।

बिहार के अलावा भाजपा ने राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा के अध्यक्षों को भी बदला है। राजस्थान में चितौड़गढ़ से सांसद चंद्रप्रकाश जोशी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। जोशी सतीश पूनिया की जगह लेंगे। पूनिया जाट समाज से आते हैं। उनकी जगह अब ब्राह्मण के जोशी ने ले लिया है। जोशी 2019 में दूसरी बार संसद पहुँचे हैं।

दिल्ली में भाजपा ने प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। सचदेवा को पिछले साल दिसंबर में दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। सचदेवा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पहले आदेश गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष थे।

वहीं, ओडिशा के पूर्व मंत्री मनमोहन सामल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मनमोहन सामल ने समीर मोहंती का स्थान लिया है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन साल का कार्यकाल इसी साल जनवरी में खत्म हुआ था।

 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -