Homeराजनीतिअय्याश था नेहरू और उसका खानदान, अंग्रेजों के चक्कर में देश का बँटवारा कर...

अय्याश था नेहरू और उसका खानदान, अंग्रेजों के चक्कर में देश का बँटवारा कर दिया: BJP विधायक

विक्रम सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक हैं। वे अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। फ़रवरी 2018 में उन्होंने कहा था कि हिन्दुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करते रहना चाहिए, जब तक कि इस सम्बन्ध में कोई क़ानून न बन जाए।

भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। सैनी ने न सिर्फ़ नेहरू को अय्याश बताया बल्कि उन्हें देश के बँटवारे के लिए भी ज़िम्मेदार ठहरा दिया। विक्रम सिंह सैनी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से विधायक हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी चन्दन सिंह चौहान को 31,000 से भी अधिक वोटों से मात दी थी। सैनी ने अपने फेसबुक पोस्ट को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में नेहरू पर टिप्पणी की।

विक्रम सिंह सैनी ने नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की निगाह केवल इसी पर है कि भारत को कैसे और शक्तिशाली बनाया जाए। वहीं, उन्होंने नेहरू और उनके पूरे परिवार को अय्याश बताया। भाजपा विधायक ने कहा कि अंग्रेजों के चक्कर में पड़ नेहरू ने देश का बँटवारा करा दिया था। उन्होंने कहा कि नेहरू का पूरा खानदान ही अय्याश था। उन्होंने इटली की लड़की से शादी करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी पर भी निशाना साधा।

भाजपा विधायक ने नेहरू और उनके परिवार पर टिप्पणी करते हुए कहा, “इनका तो काम-धंधा ही ऐसा रहा है।” विक्रम सिंह सैनी अक्सर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि महिलाओं के साथ बदसलूकी करने वालों की पिटाई की जानी चाहिए। फ़रवरी 2018 में उन्होंने कहा था कि हिन्दुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करते रहना चाहिए, जब तक कि इस सम्बन्ध में कोई क़ानून न बन जाए। उन्होंने ‘भारत को असुरक्षित बताने वालों’ को देशद्रोही करार दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उमर खालिद की ‘कुर्बानी’ का जश्न मनातीं आरफा खानम, ताहिर हुसैन के लिए भी बहाए थे आँसू: अपने ‘पोस्टर बॉय’ के लिए अदालत पर...

उमर खालिद से ताहिर हुसैन तक, ‘पोस्टर बॉय’ पॉलिटिक्स कैसे काम करती है? आरफा खानम के बयान, अदालतों पर सवाल और सुनवाई में देरी के दावों की पड़ताल।

फर्जी Video, झूठे आरोप, हमले और नफरती बयान… काँवड़ यात्रा को बदनाम करने के लिए वामपंथी-कट्टरपंथी और मीडिया कैसे फैलाते हैं भ्रम, पढ़ें- पूरा...

कैसे काँवड़ यात्रा को लेकर कट्टरपंथी, वामपंथी, बिकाऊ मीडिया सुनियोजित तरीके से निशाना बनाती और त्योहारों को बदनाम करने के लिए भ्रम फैलाती।
- विज्ञापन -