Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के भाई पर CBI ने दर्ज किया केस, परिजनों को...

कॉन्ग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री के भाई पर CBI ने दर्ज किया केस, परिजनों को दिए थे ठेके

मामला तुकी के लोक कल्याण मंत्री (PWD) रहते हुए बिना टेंडर इनवाइट किए परिजनों को ठेका देने से जुड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शिलॉन्ग में एक केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण से संबंधित कार्य पर गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रारंभिक जाँच की थी।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व कॉन्ग्रेस मुख्यमंत्री नबाम तुकी के भाई पर शिकंजा कसा है। नबाम तुकी के भाई नबाम हरि, उनकी पत्नी नबाम मैरी और प्रदेश के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ सरकारी परियोजनाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितता बरतने का आरोप लगा है। इस मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार (जून 28, 2019) को इसकी जानकारी दी है।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि ये मामला तुकी के लोक कल्याण मंत्री (PWD) रहते हुए बिना टेंडर इनवाइट किए परिजनों को ठेका देने से जुड़ा है। अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शिलॉन्ग के उमरोई में एक केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण से संबंधित कार्य पर गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद प्रारंभिक जाँच की थी।

इसमें आरोप लगाया गया था कि नबाम तुकी की भाभी नबाम मैरी के मालिकाना हक वाली कंपनी मेरी एसोसिएट्स को कई ठेके दिए गए, जिसका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में चालू खाता है। खाते में उनके पति नबाम हरि भी नामित हैं। अधिकारियों ने कहा कि ठेके 2005 से 2007 के बीच दिए गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -