Homeराजनीतिघोर कम्युनिस्ट लेकिन 'मोदी प्रशंसक' को शपथग्रहण समारोह का मिला न्योता

घोर कम्युनिस्ट लेकिन ‘मोदी प्रशंसक’ को शपथग्रहण समारोह का मिला न्योता

रीना साहा एक समर्पित कम्युनिस्ट कार्यकर्ता हैं और पंचायत स्तर पर भी काम कर चुकी हैं। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी की जीत उनके काम को प्रमाणित करती है।

आज नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में लगभग 8000 लोग सम्मिलित होंगे। बिम्सटेक (BIMSTEC) के सदस्य देशों के अलावा सोशल मीडिया पर एक्टिव समर्थकों को भी समारोह में बुलाया गया है। बंगाल के उन भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी न्योता दिया गया है जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान हुई राजनैतिक हिंसा में प्राण गंवा दिए थे।

नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे होंगे तब उसमें विचारधारा के बिलकुल उलटे छोर पर स्थित उनकी एक प्रशसंक भी होंगी। उनका नाम है रीना साहा जो बंगाल से आती हैं और घोर कम्युनिस्ट हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में सीपीआई के मोहम्मद सलीम को वोट भी दिया है।

रीना साहा भगवान कृष्ण की भक्त हैं और गले में तुलसी माला पहनती हैं। वो गुजरात के विकास मॉडल की प्रशसंक हैं। उनके अनुसार बंगाल आज भी गुजरात से इतना पिछड़ा है कि वहाँ तक पहुँचने में बंगाल को अभी सौ साल लगेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रीना ने यह बातें कही हैं। रीना ने यहाँ तक कहा कि कि वो गुजरात 22 दिन घूमकर आई हैं और उनके अनुसार गुजरात स्वर्ग जैसा है। इसका श्रेय वो मोदी को देती हैं लेकिन अपना वोट उन्होंने सीपीआई को ही दिया है।

रीना साहा एक समर्पित कम्युनिस्ट कार्यकर्ता हैं और पंचायत स्तर पर भी काम कर चुकी हैं। साहा शपथग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलने पर बहुत खुश हैं और उनकी इच्छा है कि वो स्वयं नरेंद्र मोदी से मिलकर उन्हें बधाई दें सकें। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी की जीत उनके काम को प्रमाणित करती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉकरोच जनता पार्टी: असंतोष है, पर विकल्प कहाँ है?

कॉकरोच जनता पार्टी, जेपी-अन्ना हजारे आंदोलन और भारतीय लोकतंत्र के संदर्भ में समझिए कि केवल असंतोष ही पर्याप्त क्यों नहीं होता। भारतीय मतदाता क्या देखते हैं?

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।
- विज्ञापन -