Homeराजनीतिभाई दिग्विजय सिंह के घर कॉन्ग्रेस MLA का धरना: झूठे वादे के लिए राहुल...

भाई दिग्विजय सिंह के घर कॉन्ग्रेस MLA का धरना: झूठे वादे के लिए राहुल गॉंधी को भी लताड़ा था

लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा को जिला बनाने की मॉंग कर रहे हैं। उनके मुताबिक सीएम कमलनाथ इसका भरोसा दे चुके हैं। बकौल लक्ष्मण सिंह, "चाचौड़ा ने उन्हें (दिग्विजय सिंह) सब कुछ दिया लेकिन इसके बावजूद वह पिछले 8 साल में एक बार भी वहाँ नहीं गए।"

मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह मंगलवार को अपने भाई और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के घर पर ही समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित दिग्विजय के घर लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में करीब 200 लोग धरने पर बैठे। ये लोग चाचौड़ा को जिला बनाने की मॉंग कर रहे थे।

लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा से ही विधायक हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ चाचौड़ा को जिला बनाने का भरोसा दिला चुके हैं। यदि चाचौड़ा जिला बनता है तो वह मध्य प्रदेश का 53वां जिला होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धरने दिग्विजय जब घर पहुॅंचे तो धरने पर बैठे लोगों को नजरंदाज करते हुए सीधे घर के अंदर चले गए। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ सार्वजानिक रूप से चाचौड़ा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वे दिग्विजय सिंह के साथ चाचौड़ा आएँगे। ऐसे में अब दिग्विजय सिंह को तारीख बतानी चाहिए कि वे कब आकर इस मॉंग को पूरा करेंगे।

लक्ष्मण सिंह ने बड़े भाई दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, “चाचौड़ा ने उन्हें (दिग्विजय सिंह) सब कुछ दिया लेकिन इसके बावजूद वह पिछले 8 साल में एक बार भी वहाँ नहीं गए।” पहली बार लक्ष्मण सिंह ने अपनों के ही मुश्किल पैदा नहीं की है। इससे पहले किसान कर्जमाफी पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉंधी को भी घेर चुके हैं। 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि क़र्ज़माफ़ी किसी भी क़ीमत पर संभव नहीं है। इसके लिए राहुल गॉंधी को माफी मॉंगनी चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Antifa के आतंक पर BBC का पर्दा: हमलावरों को बताया ‘प्रदर्शनकारी’, अमेरिकी कोर्ट ने ICE सेंटर पर हमले और पुलिसकर्मी को गोली मारने को...

अमेरिका के टेक्सास ICE सेंटर हमले और पुलिस अधिकारी पर गोलीबारी में दोषी 8 Antifa सदस्यों को BBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया प्रदर्शनकारी।

बऊबाजार ब्लास्ट के ‘मास्टरमाइंड’ की रिहाई पर SC की रोक, कोलकाता में ‘हिंदुओं को मारना’ चाहता था राशिद खान: पढ़ें- कैसे ममता सरकार ने...

बऊबाजार विस्फोट के दोषी राशिद खान की रिहाई फिलहाल रुकी, सुप्रीम कोर्ट अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश की समीक्षा करेगा।
- विज्ञापन -