Homeराजनीतिकॉन्ग्रेसी मंत्री ने किया 'मुझको राणा जी माफ करना गलती...' गानें पर डांस: VIDEO...

कॉन्ग्रेसी मंत्री ने किया ‘मुझको राणा जी माफ करना गलती…’ गानें पर डांस: VIDEO हुआ वायरल

कॉन्ग्रेसी मंत्री इमरती देवी ऐसे ही एक वायरल वीडियो में कह रही थीं कि डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं कराएँगे। इसमें पैसा लगता है, इसलिए उसे सस्पेंड ही कर देते हैं।

मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी का एक डांस सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। अपने इस डांस से कॉन्ग्रेसी मंत्री इमरती देवी एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं। बता दें कि मंत्री इमरती देवी ने बॉलीवुड के मशहूर गाने ‘मुझको राणा जी माफ करना गलती मारे से हो गई’ पर डांस किया है।

मंत्री जी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है तो वहीं, मध्य प्रदेश की भाजपा मंत्री के डांस पर तंज भी किया है। जबकि, मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस ने इमरती देवी का बचाव करते हुए कहा कि किसी के डांस करने में क्या गलत है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वायरल डांस वीडियो मध्य प्रदेश के डबरा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे एक शादी समारोह का बताया जा रहा है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के कमलनाथ सरकार में मंत्री इमरती देवी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। पहले भी गणतंत्र दिवस के दौरान अपने एक भाषण को लेकर इमरती देवी चर्चा में रह चुकी हैं। जिसमें अपना भाषण पढ़ते-पढ़ते उन्होंने कहा था कि अब कलेक्टर साहब पढ़ेंगे।

बता दें कि इसके बाद तो इमरती देवी के ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। कॉन्ग्रेसी मंत्री इमरती देवी ऐसे ही एक वायरल वीडियो में कह रही थीं कि डॉक्टर का ट्रांसफर नहीं कराएँगे। इसमें पैसा लगता है, इसलिए उसे सस्पेंड ही कर देते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर के ट्रांसफर वाला वीडियो 24 सितंबर का बताया जा रहा था। तब इमरती देवी डबरा में ही एक अस्पताल के दौरे पर गईं थीं।

हालाँकि, इस वायरल वीडियो पर अभी तक उनका कोई बयान नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -