Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस के राज्यसभा सांसद केसी मूर्ति ने उप राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, BJP में...

कॉन्ग्रेस के राज्यसभा सांसद केसी मूर्ति ने उप राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा, BJP में शामिल होने के कयास

कॉन्ग्रेस सांसद ने अपनी सदस्यता से ये इस्तीफा उस समय दिया है, जब कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि लंबे समय से कॉन्ग्रेस बैठकों और आयोजनों से नदारद चल रहे थे।

कर्नाटक में कॉन्ग्रेस से राज्यसभा सांसद केसी राममूर्ति ने बुधवार (अक्टूबर 16, 2019) को उपराष्ट्रपति सचिवालय में अपनी सदस्यता से इस्तीफा दिया। उनका इस्तीफा उप राष्ट्रपति एवं राज्यसभा अध्यक्ष वैंकया नायडू ने स्वीकार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि कॉन्ग्रेस सांसद ने अपनी सदस्यता से ये इस्तीफा उस समय दिया है, जब कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि लंबे समय से कॉन्ग्रेस बैठकों और आयोजनों से नदारद चल रहे थे। इस बीच अपना इस्तीफा देने से पहले वो भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मिल रहे थे। बता दें के सी राममूर्ति से पहले कॉन्ग्रेस नेता भुवनेश्वर कालिता और संजय सिंह भी उच्च सदन से इस्तीफा दे चुके हैं।

के सी राममूर्ति के बारे में बता दें कि वे कर्नाटक में और उसके आस-पास के कई शैक्षणिक संस्थानों के मालिक हैं। उन्हें साल 2016 में राज्य इकाई के विरोध के बावजूद भी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने दिग्विजय सिंह राज्यसभा का सदस्य बनाया था। लेकिन अब वह इस सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा के सी राममूर्ति पूर्व आईपीएस ऑफिसर हैं। उन्हें इस साल सितंबर में कर्मियों, सार्वजनिक शिकायतों, कानून और न्याय पर संसदीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया था।

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नाम न बताने की शर्त पर भाजपा कर्नाटक के नेताओं ने बताया है कि इसकी कम संभावना है कि पार्टी अभी से राममूर्ति को उच्च सदन का सदस्य बनाए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -