Homeसोशल ट्रेंडडायरेक्ट धमकी दे रही कॉन्ग्रेस, IAS और ECI को कहा - 'याद रखें कि...

डायरेक्ट धमकी दे रही कॉन्ग्रेस, IAS और ECI को कहा – ‘याद रखें कि सरकार बदल रही, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’: EVM के बाद अब DM वाला रोना

जयराम रमेश ने प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि वो ये याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ ये खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के परिणाम जैसे-जैसे जारी हो रहे हैं, कॉन्ग्रेस पार्टी धमकी पर उतर आई है। कॉन्ग्रेस सोशल मीडिया का सहारा लेकर न सिर्फ जिलों के DM, बल्कि चुनाव आयोग तक को हड़का रही है। भले ही पार्टी के लिए 100 सीटें भी आफत हों, लेकिन अपनी जीत का दावा करते हुए कॉन्ग्रेस पार्टी गलतबयानी कर रही है। पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज जयराम रमेश, जो राहुल गाँधी के सलाहकार भी हैं, वो इसमें सबसे आगे हैं।

कॉन्ग्रेस पार्टी ने बिना किसी सबूत के दावा किया कि उत्तर प्रदेश के महराजगंज, बाँसगाँव, मेरठ और मुजफ्फरनगर सीटों पर जिलाधिकारियों को फोन कर-कर के भाजपा उम्मीदवार को जबरदस्ती जिताने का दबाव बनाया जा रहा है। जयराम रमेश ने प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाते हुए कहा कि वो ये याद रखें कि सरकार बदल रही है और लोकतंत्र के साथ ये खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सांसद जयराम रमेश ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) को टैग भी किया।

कॉन्ग्रेस पार्टी ने भी इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर अपने फेसबुक हैंडल पर शेयर किया। जयराम रमेश ने ये तक दावा कर दिया कि बिहार और उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर काउंटिंग बिलकुल धीमे हो रही है, साथ ही लिखा कि ये पूरी तरह से असामान्य है। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल दागा कि चुनाव आयोग और उसकी वेबसाइट पर नतीजे उस गति से क्यों नहीं अपडेट किया जा रहा है? साथ ही दावा किया कि 2 घंटे से ये प्रक्रिया एकदम धीमी है।

अधिकारियों-चुनाव आयोग को जयराम रमेश की धमकी

बता दें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर हमेशा से नतीजों को अपडेट किए जाने में थोड़ी देरी आती है। जबकि जयराम रमेश का कहना है कि कहीं से आदेश आया है कि जानबूझकर ऐसा किया जाए। इससे पहले बलिया से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सनातन पांडेय ने कहा था कि अगर उनकी हार हुई तो DM की लाश बाहर आएगी। लालू यादव की पार्टी RJD ने इस बयान की तारीफ़ की थी। अब कॉन्ग्रेस पार्टी अधिकारियों और चुनाव आयोग को धमका रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -