Homeराजनीतिआदरणीय अखिलेश यादव जी ने कहा है तो वैक्सीन लगवाने से नपुंसक भी हो...

आदरणीय अखिलेश यादव जी ने कहा है तो वैक्सीन लगवाने से नपुंसक भी हो सकते हैं: सपा विधान पार्षद

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर दिए एक बयान में कहा कि वो ‘भाजपा की कोरोना वैक्सीन’ नहीं लगाएँगे और जब उनकी सरकार आएगी तो वो लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाएँगे।

कोरोना का प्रकोप भारत में अब भी थमा नहीं है। देश में कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर तैयारियाँ चरम पर हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कही है। उनके इस बयान का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि अगर अखिलेश जी ने ऐसा कहा है तो कुछ सोचकर ही कहा होगा।

आशुतोष सिन्हा ने न्यूज़ चैनल ‘टाइम्स नाउ’ से बात करते हुए कहा, “मुझे इस बात की जानकारी नहीं है लेकिन अगर आगरणीय अखिलेश यादव जी ने इस बात को कहा है तो इसमें जरूर कुछ न कुछ गंभीरता होगी। क्योंकि ये जो सरकार है उत्तर प्रदेश और देश की, यह भरोसे के लायक नहीं है। गोरखपुर में ऑक्सीजन की कमी से बच्चे मर गए थे। वहाँ योगी दो दिन पहले दौरा कर के आए थे। इस सरकार पर हमें विश्वास नहीं है। मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है कि अखिलेश ने क्या कहा लेकिन अगर ऐसा कुछ कहा है तो जरूर कुछ न कुछ तथ्यों के आधार पर कहा है।”

सपा नेता ने कहा कि अगर अखिलेश नहीं लगवा रहे है तो मतलब वैक्सीन में कुछ तो होगा जिससे नुकसान हो रहा होगा। बाद में लोग ये न कह दे कि जनसंख्या कम करने के लिए, मारने के लिए वैक्सीन लगा दी। कुछ भी हो सकता है, यह आपको नपुंसक भी बना सकता है। उन्होंने कहा, “आदरणीय अखिलेश यादव ने कहा है तो सिर्फ सपा ही नहीं प्रदेश की जनता को भी वैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए।”

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर दिए एक बयान में कहा कि वो ‘भाजपा की कोरोना वैक्सीन’ नहीं लगाएँगे और जब उनकी सरकार आएगी तो वो लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाएँगे।

उन्होंने कहा, “मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊँगा। मैं भाजपा की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूँ। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। हम भाजपा की वैक्सीन नहीं लगवा सकते।”

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार ताली बजाने और थाली बजाने की बात कर रही थी, वे टीकाकरण के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बना रही है, वो ताली और थाली से ही कोरोना भगा दें न।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -