Homeराजनीतिठाकरे सरकार लाएगी मुस्लिमों के लिए आरक्षण, MVA के न्यूनतम कार्यक्रम का हिस्सा: कॉन्ग्रेस...

ठाकरे सरकार लाएगी मुस्लिमों के लिए आरक्षण, MVA के न्यूनतम कार्यक्रम का हिस्सा: कॉन्ग्रेस नेता असलम शेख

नवाब मलिक ने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है। मुंबई के अनुशक्ति नगर के विधायक ने आगे कहा- "शिवसेना सहित एमवीए के सभी तीन गठबंधन सहयोगियों ने इस मुद्दे को न्यूनतम साझा कार्यक्रम का हिस्सा बनाया है, जिस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।"

ऐसे समय में जब पूरा देश नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नागरिकता रजिस्टर (NRC) पर बहस कर रही है, महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार में मंत्री असलम शेख ने मुस्लिम आरक्षण की चर्चा छेड़ दी है।

ठाकरे सरकार के मंत्री और कॉन्ग्रेस नेता असलम शेख ने कहा कि महाराष्ट्र की महा विकास अगाड़ी (MVA) सरकार जल्द ही मुस्लिम आरक्षण लेकर आने वाली है। उन्होंने कहा कि यह MVA के सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम का एक हिस्सा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुस्लिमों के लिए नौकरियों और प्रमोशन में आरक्षण शिवसेना के नेतृत्व वाले महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के एजेंडे में है।

हालाँकि, महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है। मुंबई के अनुशक्ति नगर के विधायक ने आगे कहा- “शिवसेना सहित एमवीए के सभी तीन गठबंधन सहयोगियों ने इस मुद्दे को न्यूनतम साझा कार्यक्रम का हिस्सा बनाया है, जिस पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।”

महाराष्ट्र में कॉन्ग्रेस के साथ गठबंधन के बाद से ठाकरे सरकार लगातार अपने पुरानी छवि से समझौता करती हुई बैकफुट पर नजर आ रही है। हाल ही में शिवसेना को राहुल गाँधी के सावरकर पर दिए गए बयान पर भी चुप रहते हुए देखा गया था। हालाँकि, संजय राउत कभी-कभार अपना संयम खोते जरूर देखे गए। महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण पर भी ठाकरे सरकार को कॉन्ग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ सकता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -