Homeराजनीतिवाड्रा पर जारी रही सवालों की बौछार, पहले राउंड में 6 घंटे और दूसरे...

वाड्रा पर जारी रही सवालों की बौछार, पहले राउंड में 6 घंटे और दूसरे में 2 घंटे चली पूछताछ!

जेल जाने के डर से रॉबर्ट ने पहले ही अपनी ज़मानत के लिए अंतरिम ज़मानत के लिए दिल्ली के पटियाला कोर्ट में याचिका दर्ज़ की थी जिसके बाद उन्हें 16 फरवरी तक गिरफ़्तारी से राहत मिली थी।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुरी तरह फँसे कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार (फरवरी 6, 2019) को 6 घंटे की पूछताछ के बाद आज गुरूवार (फरवरी 7, 2019) को भी रॉबर्ट से दूसरे राउंड में दो घंटे तक पूछताछ चली।

ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारियों के अनुसार ब्रिटेन में अचल संपत्ति हासिल करने के संबंध में उनसे सवाल पूछने की ज़रूरत थी। ईडी के मुताबिक़ वाड्रा से पूछताछ में लिया गया बयान, मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक क़ानून के तहत दर्ज़ किया जाएगा, जैसा कि इससे पहले वाले राउंड में यानी बुधवार को किया गया था। साथ ही रॉबर्ट को जयपुर में भी पेश होने को भी कहा गया है।

ईडी के सूत्रों की यदि मानें तो रॉबर्ट ने संजय भंडारी के रिश्तेदार सुमित चड्ढा को ई-मेल किए थे। इन्हीं ई-मेल का सुमित ने रॉबर्ट वाड्रा को जवाब भी दिया था। इसके बाद ही रॉबर्ट ने प्रॉपर्टी को लेकर निर्देश दिए। ईडी का दावा है कि उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के सभी ई-मेल को ट्रैक किया है जिसे वह पेश भी करेंगे।

बता दें जेल जाने के डर से रॉबर्ट ने पहले ही अपनी ज़मानत के लिए अंतरिम ज़मानत के लिए दिल्ली के पटियाला कोर्ट में याचिका दर्ज़ की थी जिसके बाद उन्हें 16 फरवरी तक गिरफ़्तारी से राहत मिली थी। लेकिन, राहत के साथ ईडी के सवालों का सामना करने को कहा गया था।

इस पूरी सुनवाई पर वाड्रा के वकील का कहना है कि रॉबर्ट को इस मामले में बेवजह फँसाने का प्रयास किया जा रहा है। वह क़ानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। वकील के मुताबिक़ रॉबर्ट के ख़िलाफ़ यह एक राजनीतिक चाल चली जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -