HomeराजनीतिAIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ FIR दर्ज, '15 मिनट वाला घाव' का है...

AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ FIR दर्ज, ’15 मिनट वाला घाव’ का है मामला

ओवैसी ने 6 साल पहले एक जनसभा में दिए अपने 15 मिनट वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा था कि दुनिया उसी से डरती है जो डराता है। अकबरुद्दीन ने कहा था, "15 मिनट ऐसा घाव है, जो अभी तक नहीं भर सका।"

एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन) नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ करीमनगर थाने में भड़काऊ भाषण के मामले में FIR दर्ज कराई गई है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने 6 साल पहले एक जनसभा में दिए अपने 15 मिनट वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा था कि दुनिया उसी से डरती है जो डराता है। अकबरुद्दीन ने कहा था, “15 मिनट ऐसा घाव है, जो अभी तक नहीं भर सका।”

हाल ही में लंबी बीमारी से ठीक होने के बाद अकबरुद्दीन ने तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा में मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए अपने 15 मिनट वाले भाषण का जिक्र किया। ओवैसी ने सभा में आए लोगों से कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी से डरने की जरूरत नहीं है, ये लोग उसका बाल भी बाँका नहीं कर सकते।

इस दौरान उसने 2013 में दिए गए 15 मिनट वाले बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उसने कहा था, “हम 25 करोड़ हैं और तुम (हिंदू) 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘समरसता संकल्प अभियान’ चलाएगी BJP, जालंधर से वाराणसी के बीच निकलेगी भव्य यात्रा: जानिए पंजाब-UP चुनाव में रविदासिया समुदाय को कैसे साध रही भारतीय...

बीजेपी का 'समरसता संकल्प अभियान' (सामाजिक समरसता और संकल्प के लिए अभियान) 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक लगभग सात महीनों तक चलेगा।

ओडिशा सरकार करेगी स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण: जानिए ST इलाकों में धर्मांतरण रोकने में सक्रिय रहे हिंदू नेता...

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य क्षेत्र के ST समुदाय के लिए उनके जीवन के समर्पण, सेवा और बलिदान को सम्मानित करना है।
- विज्ञापन -