Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भरी भीड़ में अपने ही समर्थक को झापड़ मारा: Video...

कॉन्ग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भरी भीड़ में अपने ही समर्थक को झापड़ मारा: Video वायरल, 2019 में भी हुई थी ऐसी घटना

ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने अपने ही समर्थकों को इस तरह जलील किया हो। इससे पहले सिद्धारमैया ने मैसूर एयरपोर्ट पर अपने साथी को चांटा मारा था।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता सिद्धारमैया ने शुक्रवार (24 मार्च 2023) को अपने एक समर्थक को भरी भीड़ में झापड़ मारा। बताया जा रहा है कि उनका समर्थक शुक्रवार को उनके आवास उनसे मिलने आया था तभी ये घटना घटी।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं, कि कैसे सिद्धारमैया अपने आवास के बाहर लोगों से घिरे हुए हैं, तभी उनका एक समर्थक भीड़ से निकलकर उनसे मिलने आता है और वो खिंचाकर उसे झापड़ मार देते हैं। वीडियो में भी झापड़ मारने की आवाज सुनाई पड़ती है।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि उन्होंने अपने ही समर्थकों को इस तरह जलील किया हो। इससे पहले सिद्धारमैया ने मैसूर एयरपोर्ट पर अपने साथी को चांटा मारा था। वीडियो में देखा गया था कि उनके एयरपोर्ट पर जाने पर उनका साथी उनसे हाथ मिलाने आगे बढ़ा। लेकिन उन्होंने हात मिलाने की जगह उन्हें थप्पड़ मार दिया।

टाइम्स ऑफ इंडिया बेंगलुरु ने यह वीडियो साल 2019 में शेयर की थी। तब लोगों ने यह घटना देखने के बाद उन्हें अहंकारी आदि बताया था। उन्हें अकसर मोदी विरोधी बयान देने के लिए जाना जाता रहा है। वो पीएम मोदी की तुलना हिटलर तक से कर चुके हैं। इस बार कर्नाटक चुनावों में वह वरुणा सीट से मैदान में उतरेंगे। कॉन्ग्रेस द्वारा जारी पहली लिस्ट में उनका नाम है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

JNU छात्रों को बांग्लादेश की तर्ज पर उकसा रही जिहादन आरफा, राहुल गाँधी ने DU को धमकाया: जानिए कैसे छात्रों को हिंसा की तरफ...

राहुल गाँधी और आरफा खानुम का यूनिवर्सिटी की एडवाइजरी का न सिर्फ विरोध करना, बल्कि धमकाया और छात्रों को उकसाना बांग्लादेश जैसा ही है।

‘प्रतिरोध की राजनीति’ से ‘सड़क की लोकतांत्रिक राजनीति’ तक: योगेंद्र यादव, ये भीड़-तंत्र को सामान्यीकृत करने की खतरनाक कोशिश

क्या योगेंद्र यादव की 'प्रतिरोध की राजनीति' लोकतांत्रिक विरोध है या भीड़तंत्र को वैधता देने की कोशिश?क्या सड़क को संसद से ऊपर रखने की तैयारी?
- विज्ञापन -