HomeराजनीतिBJP और RSS नेता के घर पर CPI के गुंडों ने किया हमला, फेंका...

BJP और RSS नेता के घर पर CPI के गुंडों ने किया हमला, फेंका देशी बम

पय्यानूर मंडल के पूर्व भाजपा सचिव के घर पर देशी बम फेंका गया, इसके कुछ समय के बाद ही कोरोम के आरएसएस कार्यकर्ता के घर पर भी दो बमों से हमला किया गया। अभी हाल ही में सीपीएम और डीवाईएफआई के गुंडों ने चुनावी कैंपेनिंग पर आपत्ति जताते हुए कासरगोड के भाजपा प्रत्याशी के साथ भी मारपीट की थी।

केरल में सोमवार (मई 13, 2019) की सुबह कासारगोड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पय्यानूर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेताओं के घरों पर हमला किया गया। बता दें कि, इनके घरों पर बम फेंक कर हमला किया गया।

जानकारी के मुताबिक, पय्यानूर मंडल के पूर्व भाजपा सचिव पणक्किल बालाकृष्णन के घर पर देशी बम फेंका गया, जो उनके सामने गिरा और वहीं पर फट गया। जिसकी वजह से कोई भी इसकी चपेट में नहीं आया और किसी को कोई चोट नहीं आई।

इसके कुछ समय के बाद ही कोरोम के आरएसएस कार्यकर्ता कारिल राजेश के घर पर भी दो बमों से हमला किया गया। उनके घर पर दो बम फेंके गए थे, लेकिन वो सड़क के किनारे के एक मामूली से पुल के पास गिर गया और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। इस बम धमाके से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बता दें कि, राजेश के ऊपर इस तरह के हमले पहले भी हो चुके हैं। उनके घर के ऊपर पहले भी बम फेंका जा चुका है।

गौरतलब है कि अभी हाल ही में सीपीएम और डीवाईएफआई के गुंडों ने चुनावी कैंपेनिंग पर आपत्ति जताते हुए कासरगोड के भाजपा प्रत्याशी रवीश तांत्री कुंतारु के साथ मारपीट की थी। रवीश तांत्री कुंतारु ने एनडीए के कार्यकर्ताओं के साथ कन्हानगढ़ में एक चुनावी कैंपेन में हिस्सा लिया था। इससे पहले कि एनडीए अपना प्रचार अभियान शुरू करता, सीपीएम ने दो प्रचार वाहन लेकर अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया और फिर बाद में रवीश तांत्री से जबरन माइक्रोफोन छीन लिया और उसके साथ मारपीट की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के अमरेली में युवक को मारने वाले चार शेरों को उम्रकैद: जानिए कैसे किसी शेर को घोषित किया जाता है ‘आदमखोर’ और क्या...

गुजरात के अमरेली की घटना से समझें कैसे किसी शेर को 'आदमखोर' घोषित किया जाता है और क्यों कई बार उसे हमेशा के लिए जंगल से हटाया जाता है।

पहलगाम आतंकी हमले पर UN रैपोर्टियर बेन सॉल ने दिए थे भारत विरोधी बयान, ऑपइंडिया ने उसी समय उठाए थे सवाल: जाँच में चीन...

UN वॉच की रिपोर्ट में बेन सॉल पर चीन से फंडिंग लेने और भारत के आतंकवाद-रोधी अभियानों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने के आरोप लगे।
- विज्ञापन -