Homeराजनीतिदूरदर्शन पर आ रही है 'द केरल स्टोरी', विरोध में बिलबिला उठे कॉन्ग्रेसी-वामपंथी: CM...

दूरदर्शन पर आ रही है ‘द केरल स्टोरी’, विरोध में बिलबिला उठे कॉन्ग्रेसी-वामपंथी: CM विजयन ने बताया- नफरत फैलाने का घृणित प्रयास

द केरल स्टोरी फिल्म को 5 मई, 2023 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी केरल में लड़कियों के साथ लव जिहाद और फिर आंतक के मुंह में धकेले जाने को लेकर थी। इस फिल्म का तब भी वामपंथी और लिबरलों ने खूब विरोध किया था।

5 अप्रैल, 2024 को रात्रि 8 बजे दूरदर्शन ‘द केरल स्टोरी’ प्रसारित करने जा रहा है। दूरदर्शन पर प्रसारण से पहले ही वामपंथी-कॉन्ग्रेसी एक सुर में इसका विरोध करने लगे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन भी प्रसारण को लेकर खफा हैं। उन्होंने दूरदर्शन के निर्णय की निंदा की है। कॉन्ग्रेस नेता वीडी सतीशन ने भी इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। 2023 में आई यह फिल्म केरल में लव जिहाद और इस्लामी आतंकी संगठन ISIS के प्रसार को लेकर बात करती है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, ”दूरदर्शन द्वारा ध्रुवीकरण और भड़काऊ फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का प्रसारण अत्यंत निंदनीय है। राष्ट्रीय न्यूज चैनल को BJP-RSS की प्रचार मशीन ना बन कर इस फिल्म की स्क्रीनिंग से पीछे हटना चाहिए। यह आम चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने का प्रयास होगी। नफरत फ़ैलाने के ऐसे घृणित प्रयासों के विरोध में केरल मजबूती से खड़ा रहेगा।”

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कॉन्ग्रेस नेता वीडी सतीशन ने भी इस मामले में अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है। उन्होंने चुनाव आयोग से माँग की है कि वह 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर दूरदर्शन को इस फिल्म का प्रसारण ना करने दे। सतीशन ने दावा किया है कि यह फिल्म राज्य की खराब छवि पेश करती है। उन्होंने इसे संघ परिवार का एजेंडा बताया है। उन्होंने इसे चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन बताया है।

गौरतलब है कि द केरल स्टोरी फिल्म को 5 मई ,2023 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी केरल में लड़कियों के लव जिहाद और फिर आंतक के मुंह में धकेले जाने को लेकर थी। इस फिल्म का तब भी वामपंथी और लिबरलों ने खूब विरोध किया था। फिल्म पर पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रतिबंध भी लगाया था। यह प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था और इसे बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई हुई थी। इस फिल्म ने लगभग ₹300 करोड़ की कमाई की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया में हाहाकार, फिर भी भारत में नहीं हुई खाद की कमी: जानिए मोदी सरकार ने अपनी कूटनीति ने कैसे सुरक्षित रखा देश का...

भारत अपनी जरूरत की खाद का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में उर्वरक की आपूर्ति रुकी, तो मोदी सरकार ने फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी अपनाई।

अखिलेश यादव किस मुँह से माँग रहे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? जिनके राज में बूथ लुटे, वही आज कर रहे ‘लोकतंत्र बचाने’ का ढोंग

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा माँग रहे अखिलेश यादव को नहीं आई सपा राज की याद... जब होती थी बूथ कैप्चरिंग, विपक्षी उम्मीदवारों को 'उठवा' लेते थे।
- विज्ञापन -