Homeराजनीतिकोलकाता की 144 में से 134 सीटों पर TMC का कब्ज़ा, धाँधली के आरोपों...

कोलकाता की 144 में से 134 सीटों पर TMC का कब्ज़ा, धाँधली के आरोपों के बीच KMC की मतगणना पूरी: BJP दूसरे नंबर पर

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) ने मंगलवार (21 दिसंबर 2021) को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनावों में 144 में से 134 वार्ड जीतकर एक बार फिर प्रचंड जीत ​हासिल की है।

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) ने मंगलवार (21 दिसंबर 2021) को कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनावों में 144 में से 134 वार्ड जीतकर एक बार फिर प्रचंड जीत ​हासिल की है। 144 वार्डों में से भाजपा को 3, कॉन्ग्रेस को 2, लेफ्ट को 2 और निर्दलीय को 3 सीटें मिली हैं। वहीं, वर्ष 2015 में टीएमसी ने 114 सीटों पर कब्जा कर यह चुनाव जीता था। उस वक्त बीजेपी के पास 7, वाम दलों के पास 15, जबकि कॉन्ग्रेस और अन्य के पास क्रमशः 5 और 3 सीटें थीं। बीजेपी ने इस चुनाव में वकील और प्रोफेसर जैसे युवा व शिक्षित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। वहीं टीएमसी ने मंत्रियों के रिश्तेदारों को टिकट बॉंटे थे।

शुरुआती रुझानों में टीएमसी की प्रचंड जीत को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “यह एक राष्ट्रीय जनादेश है, क्योंकि वाम और भाजपा के साथ अन्य राष्ट्रीय दलों ने भी चुनाव लड़ा और हम जीत गए, लोगों ने स्पष्ट जनादेश दिया, मतदान उत्सव के माहौल में हुआ और हम लोगों के ऋणी हैं।”

कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम, देबाशीष कुमार, तारक सिंह और माला रॉय जैसे कई टीएमसी उम्मीदवारों ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। चुनाव रविवार (18 दिसंबर) को हुए थे, जिसके दौरान कुल मतदाताओं में से केवल 63% ने अपना वोट डाला था। अपनी जीत के बारे में बोलते हुए हकीम ने कहा, “हमने पहले कभी इतनी बड़ी जीत हासिल नहीं की। यहाँ तक कि विधानसभा चुनावों के लिहाज से भी हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। हम लोगों का समर्थन और आशीर्वाद पाकर खुश हैं। हम उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।” वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के कुछ वीडियो भी साझा किए हैं, जिसमें वह कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते और सीएम के आवास के बाहर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि वार्ड संख्या 22 से भाजपा के लिए राहत की खबर आई है, जहाँ मीणा देवी पुरोहित को लगातार छठी बार पार्षद चुना गया। उन्होंने इस पर ख़ुशी जताते हुए इसे जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जीत उसी की होगी, जो जनता के लिए कार्य करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।

PM मोदी की सेशेल्स यात्रा से भारत के UPI का वैश्विक विस्तार, बना दुनिया का 10वाँ देश: जानें दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम डिजिटल...

सेशेल्स में यूपीआई लागू होने से भारत के डिजिटल भुगतान का वैश्विक विस्तार तेज होगा। जानिए इसकी पूरी यात्रा, फायदे और भविष्य की योजना।
- विज्ञापन -