Saturday, July 27, 2024
Homeराजनीतिमध्य प्रदेश उपचुनाव Results 2020: 17 सीटें BJP के पक्ष में, शुरुआती रुझान में...

मध्य प्रदेश उपचुनाव Results 2020: 17 सीटें BJP के पक्ष में, शुरुआती रुझान में कॉन्ग्रेस पीछे

मध्य प्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना का काम 19 मुख्यालयों पर जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते हुए नजर आ रहा है। 28 सीटों के नतीजे से शिवराज सिंह चौहान की सरकार के रहने या...

मध्य प्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। मतों की गिनती करने का काम 19 मुख्यालयों पर जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते हुए नजर आ रहा है। इन 28 सीटों के नतीजे से यह स्पष्ट हो जाएगा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बरकरार रहेगी या नहीं।

गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कॉन्ग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। 

वहीं तीन विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं। आज की मतगणना भाजपा सरकार बचाने के लिहाज से ही अहम नहीं है, बल्कि इससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीतिक भविष्य भी तय होगा।

डबरा से इमरती देवी आगे

डबरा विधानसभा सीट से भाजपा आगे चल रही है। यहाँ से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी 500 वोटों से आगे चल रही हैं। 

ब्यावरा से भाजपा आगे

मध्य प्रदेश की ब्यावरा सीट से भाजपा आगे चल रही है। यहाँ से नारायण सिंह पवार एक हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

पहले रुझान में भाजपा को बढ़त

मध्य प्रदेश उपुचनाव मतगणना के लिए सामने आए पहले रुझान में सुवासरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा आगे चल रही है। इसके अलावा भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर से आगे चल रही हैं। 

सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा आगे

सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे चल रहे हैं। 

भाजपा को 17 सीटों पर बढ़त

शुरुआती रुझानों में भाजपा 17 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कॉन्ग्रेस 7 सीट पर आगे चल रही है। 

बिसाहू लाल सिंह आगे

मध्य प्रदेश के अनूपपुर से पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विश्वनाथ सिंह से आगे चल रहे हैं।

हरदीप सिंह डंग पहले राउंड में 1318 वोटों से आगे

मंदसौर भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग पहले राउंड में 1318 वोटों से आगे हैं, वहीं देवास से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 मतों से आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश में इससे पहले इतनी सीटों पर उपचुनाव नहीं हुए हैं। उपचुनाव के परिणाम जितने भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं, उतने ही कॉन्ग्रेस के लिए भी। इनके परिणामों पर कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का भविष्य निर्भर करेगा। पार्टी को सत्ता में वापस लाने में ये जोड़ी सफल रही तो दोनों नेताओं का कद राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा और हार मिली तो दोनों के सियासी सफर पर ब्रेक भी लग सकता है। ऐसा होने पर प्रदेश में कॉन्ग्रेस की नई पीढ़ी को आगे आने का मौका मिलेगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘तुम कोटा के हो ब#$द… कोटा में रहना है या नहीं तुम्हें?’: राजस्थान विधानसभा में कॉन्ग्रेस विधायक ने सभापति और अधिकारियों को दी गाली,...

राजस्थान कॉन्ग्रेस के नेता शांति धारीवाल ने विधानसभा में गालियों की बौछार कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में सभापति को भी धमकी दे दी।

अग्निवीरों को पुलिस एवं अन्य सेवाओं की भर्ती में देंगे आरक्षण: CM योगी ने की घोषणा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सरकारों ने भी रिजर्वेशन...

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और एमपी एवं छत्तीसगढ़ की सरकार ने अग्निवीरों को राज्य पुलिस भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -