Homeराजनीतिमैं सिंधिया का चमचा, हमारी सरकार ने उद्योग के लिए कुछ नहीं किया: कमलनाथ...

मैं सिंधिया का चमचा, हमारी सरकार ने उद्योग के लिए कुछ नहीं किया: कमलनाथ के मंत्री ने खोली पोल

मैं अभी एक साल से मंत्री हूँ, लेकिन हम औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं कर सकते, मैं खेद व्यक्त करता हूँ। आपने आज मुझे यहाँ बुलाया और मुझे आपके साथ बोलने का अवसर मिला, हम गुना के लिए जो भी कर सकते हैं, हम मध्य प्रदेश सरकार के रूप में करेंगे।"

मध्य प्रदेश कॉन्ग्रेस के एक मंत्री ने बीते दिन अपनी ही सरकार के दावों की पोल खोल दी। एक कार्यक्रम में पहुँचे कमलनाथ सरकार के श्रम मंत्री सिसोदिया ने कहा कि मैंने एक साल मे उद्योगों के लिए कुछ नहीं किया। इतना ही नहीं मंत्री ने कुछ काम न करने के लिए लोगों के सामने खेद भी व्यक्त किया।

अपने अटपटे बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कमलनाथ सरकार के श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने विकास कार्यों को लेकर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए। सोमवार को गुना ज़िले के एक कार्यक्रम में पहुँचे श्रम मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने मौजूद लोगों को संबाोधित करते हुए कहा,

“मैं अभी एक साल से मंत्री हूँ, लेकिन हम औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कुछ नहीं कर सकते, मैं खेद व्यक्त करता हूँ। आपने आज मुझे यहाँ बुलाया और मुझे आपके साथ बोलने का अवसर मिला, हम गुना के लिए जो भी कर सकते हैं, हम मध्य प्रदेश सरकार के रूप में करेंगे।”

यह बयान कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसके बाद यूजर्स ने विकास कार्यों को लेकर कमलनाथ सरकार को जमकर निशाने पर लिए। हालाँकि, अभी तक सिसोदिया के बयान को लेकर कॉन्ग्रेस पार्टी की ओर से कोई बयान नहीं आया है। बतादें कि सिसोदिया अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

उन्होंने इससे पहले खुद को कॉन्ग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का चमचा बताते हुए कहा था कि, मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मैं इतने बड़े कद के व्यक्ति का चमचा हूँ।’ उन्होंने आगे यह भी कहा था कि मैं राजनीति छोड़ दूँगा, मगर ज्योतिरादित्य सिंधिया को नहीं छोड़ूँगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -