Homeराजनीति'हम सभी जरूरी काम से आए हैं, हमें सुरक्षा दी जाए' - बेंगलुरु में...

‘हम सभी जरूरी काम से आए हैं, हमें सुरक्षा दी जाए’ – बेंगलुरु में ठहरे MP के बागी विधायकों ने DGP को लिखा पत्र

विधायकों ने लिखा है कि वो वहाँ पर जरूरी काम से आए हैं, जिसकी वजह से उन्हें सुरक्षा और एस्कॉर्ट स्थानीय पुलिस द्वारा मुहैया कराई जाए, ताकि सभी लोग बेंगलुरु में सुरक्षित रह सकें और कहीं भी आ जा सकें।

मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस के खेमे में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे ने बड़ी खलबली मचा दी है। सिंधिया के इस्तीफा देते ही उनके समर्थक सभी विधायक, जो बेंगलुरू में हैं, उन्होंने सुरक्षा की माँग की है। इन सभी विधायकों ने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की माँग की है।

उन्होंने पत्र में लिखा है कि बेंगलुरू और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा को बढ़ाया जाए। साथ ही नेताओं ने माँग की है कि स्थानीय पुलिस उन्हें सुरक्षा और एस्कॉर्ट उपलब्ध कराए। खबरों के अनुसार, सिंधिया ग्रुप के ये विधायक बेंगलुरु के एक रिजॉर्ट में ठहरे हुए हैं।

विधायकों द्वारा डीजीपी को लिखा गया पत्र

विधायकों ने यह पत्र कर्नाटक के डीजीपी को लिखा है। पत्र में लिखा है कि सभी मध्य प्रदेश के विधायक और सांसदों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। विधायकों ने लिखा है कि वो वहाँ पर जरूरी काम से आए हैं, जिसकी वजह से उन्हें सुरक्षा और एस्कॉर्ट स्थानीय पुलिस द्वारा मुहैया कराई जाए, ताकि सभी लोग बेंगलुरू में सुरक्षित रह सकें और कहीं भी आ जा सकें।

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कॉन्ग्रेस से इस्तीफा दे दिया। सिंधिया ने अपना इस्तीफा कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी को सौंप दिया है।

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कॉन्ग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने के कुछ मिनटों बाद ही सिंधिया खेमे के 14 अन्य कॉन्ग्रेस विधायकों ने भी प्रदेश के राजभवन को विधानसभा सदस्यता से अपने इस्तीफे ई-मेल कर दिए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मैं 15000 लोगों को मारना चाहता था’: पढ़ें- कौन है फैय्याज प्रेमजी जो ‘इम्युनिटी बूस्टर’ बताकर बाँट रहा था जहरीले कैप्सूल, कितना खतरनाक होता...

मुंबई के मुहर्रम जुलूस को निशाना बनाने वाले फय्याज प्रेमजी ने पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं उसका कहना है कि वह 15000 लोगों को मारना चाहता था।

कहीं लहराई तलवारें, कहीं चाकू गोदकर ले ली जान तो कहीं AK-47 दिखा फैलाई दहशत: मुहर्रम पर कई राज्यों में इस्लामी कट्टरपंथियों ने की...

देश के अलग-अलग हिस्सों से मुहर्रम के दौरान विवाद, झड़प और हिंसा की कई घटनाएँ सामने आई हैं। कहीं युवक की हत्या की गई को कहीं पुलिस पर हमला।
- विज्ञापन -