Homeराजनीतिकॉन्ग्रेस नेता ने की PM मोदी पर 'अभद्र' टिप्पणी, देखें वीडियो

कॉन्ग्रेस नेता ने की PM मोदी पर ‘अभद्र’ टिप्पणी, देखें वीडियो

इससे पहले भी कई कॉन्ग्रेस नेता प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर चुके हैंं। सोनिया गाँधी ने तो मोदी को मौत का सौदागर तक कहा हुआ है।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। गत 14 फरवरी को पुलवामा हमले में भारतीय सेना के 40 से अधिक जवान वीरगति को प्राप्त हुए, जिसका बदला लेने के लिए 26 फरवरी को वायुसेना ने बालाकोट पर हमला किया। इस हमले के बाद से ही कुछ विपक्षी नेता सबूत माँगने में व्यस्त हैं, तो कुछ के अनुसार यह मोदी सरकार के वोट पाने का हथकंडा है।

इन्हीं नेताओं की सूची को आगे बढ़ाते हुए महाराष्ट्र के यवतमाल में विधान परिषद के सदस्य और कॉन्ग्रेस नेता हरिभाऊ राठौड़ ने एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि मोदी ने एयर स्ट्राइक के नाम पर देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। साथ ही उन्होंने हाथों से गंदे इशारे भी किए।

एएनआई द्वारा ट्वीट की गई वीडियो में हरिभाऊ राठौड़ मराठी में सम्बोधन करते हुए नज़र आ रहे हैं। उनका कहना है कि पीएम मोदी के अनुसार उन्होंने पाकिस्तान पर हमला करके 350 आतंकियों को मार दिया है लेकिन हकीकत है कि उन्होंने एक चींटी को भी नहीं मारा है। इसके बाद उन्होंने मोदी पर ऐसी अपमानजनक टिप्पणी की जो किसी भी तरीके से पीएम पद पर बैठे व्यक्ति के लिए सही नहीं ठहराई जा सकती।

बता दें कि इससे पहले भी कई कॉन्ग्रेस नेता प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कर चुके हैंं। सोनिया गाँधी ने तो मोदी को मौत का सौदागर तक कहा हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -