Friday, April 19, 2024
HomeराजनीतिIAS नियाज खान पर MP सरकार सख्त, बोले गृहमंत्री- वे लक्ष्मण रेखा लाँघ रहे,...

IAS नियाज खान पर MP सरकार सख्त, बोले गृहमंत्री- वे लक्ष्मण रेखा लाँघ रहे, जवाब माँगा जाएगा: द कश्मीर फाइल्स पर उगला था जहर

नियाज खान ने एक ट्वीट में कहा था, “द कश्मीर फाइल्स ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है... निर्माताओं को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए एक फिल्म बनानी चाहिए।”

‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले आईएएस अधिकारी नियाज खान की समस्याएँ बढ़ सकती हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार नियाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। नियाज खान ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणियाँ की थी। इस पर भाजपा के नेता और मंत्रियों ने नाराजगी जाहिर की है। 

गृहमंत्री डा. मिश्रा ने बुधवार (23 मार्च 2022) को मीडिया से चर्चा के दौरान नोटिस जारी करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि ये गंभीर विषय है। नियाज़ खान मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। वह अधिकारियों के लिए तय लक्ष्मण रेखा को लाँघ रहे हैं। राज्य सरकार इस संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करेगी और उनसे जवाब तलब किया जाएगा।

द कश्मीर फाइल्स को लेकर मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान कई दिनों से बयान दे रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, “द कश्मीर फाइल्स ब्राह्मणों का दर्द दिखाती है। उन्हें पूरे सम्मान के साथ कश्मीर में सुरक्षित रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। निर्माताओं को कई राज्यों में बड़ी संख्या में मुसलमानों की हत्याओं को दिखाने के लिए एक फिल्म बनानी चाहिए। मुसलमान कीड़े नहीं, बल्कि इंसान हैं और देश के नागरिक हैं।”

नियाज खान के इस ट्वीट के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने उनकी आलोचना भी की गई थी। नियाज खान की प्रतिक्रियाओं को लेकर मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी उनके खिलाफ कार्रवाई की माँग कर चुके हैं। सारंग ने कहा था कि वे लाइमलाइट में आने के लिए टिप्पणियाँ कर रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन्हें नौकरी छोड़कर राजनीति में उतरने की चुनौती दी थी। अब सरकार ने भी उन पर एक्शन लेने का फैसला किया है। इसी कड़ी में अब उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। 

गौरतलब है कि नियाज खान का विवादों से पुराना नाता है। वह पिछले कुछ समय से अपने विवादित ट्वीट के लिए चर्चा में रहे हैं। वो अपने हैंडल से सरकार और सिस्टम की लगातार आलोचना करते रहे हैं। खुद उनके मुताबिक 17 साल की नौकरी में उनके 10 जिलों में 19 बार ट्रांसफर हुआ है। वो इसके पीछे अपने सरनेम खान को वजह बताते हैं। जनवरी 2019 में उन्हें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मीटिंग में प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल द्वारा बाहर कर दिया गया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘PM मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा, संविधान में बदलाव का कोई इरादा नहीं’: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- ‘सेक्युलर’ शब्द हटाने...

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने जीएसटी लागू की, 370 खत्म की, राममंदिर का उद्घाटन हुआ, ट्रिपल तलाक खत्म हुआ, वन रैंक वन पेंशन लागू की।

लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण में 60+ प्रतिशत मतदान, हिंसा के बीच सबसे अधिक 77.57% बंगाल में वोटिंग, 1625 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में...

पहले चरण के मतदान में राज्यों के हिसाब से 102 सीटों पर शाम 7 बजे तक कुल 60.03% मतदान हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश में 57.61 प्रतिशत, उत्तराखंड में 53.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe